एक्सप्लोरर

करीना से लेकर माधुरी-सुशांत तक, बॉलीवुड सितारों ने की नाबालिग अभिनेत्री से छेड़छाड़ की निंदा

मुंबई:  करीना कपूर, भूमि पडनेकर और माधुरी दीक्षित सहित बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियों ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं नाबालिग अभिनेत्री के साथ फ्लाइट में हुई छेड़छाड़ की निंदा की है.

बता दें कि इस घटना के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. इससे पहले कथित घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने इस ‘‘शर्मनाक’’ घटना की जांच की मांग की. अभिनेत्री का आरोप है कि दिल्ली से मुंबई जा रहे एक विमान में उनके सह-यात्री ने उनके साथ छेड़छाड़ की. इस अभिनेत्री ने फ्लाइट से उतरने के बाद इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के जरिए अपनी बात को लोगों तक पहुंचाया.

इस घटना पर करीना कपूर खान का कहना है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले श्रेष्ठ हैं और वह किसी भी दिक्कत को पार कर सकती हैं. उनका कहना है, ‘‘मुझे लगता है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले श्रेष्ठ हैं. हम लड़ाका हैं, और हमारे व्यक्तिगत या पेशेवर जीवन में कोई भी दिक्कत आये, हम उससे अच्छे से निपट सकते हैं. जब हम ईश्वर के बारे में बात करते हैं, हम देवियों के बारे में भी बात करते हैं. हम महिलाओं के नजरिए से देखते हैं.’’

20171210222045_IMG_6085

करीना का कहना है, ‘‘जब हम धरती की बात करते हैं, हम धरती मां कहते हैं. ऐसे में जब भी, किसी चीज के बारे में बात करते हैं, तब महिलाओं की ही बात करते हैं. महिलाएं पुरुषों से कहीं श्रेष्ठ हैं. ऐसे में वह किसी भी हालात से निपट सकती हैं.’’

अभिनेत्री भूमि पडनेकर से इस संबंध में बात करने पर वह कहती हैं, ‘‘मैं इससे चकित हूं. वह बच्ची है. हमारी संस्कृति में ही दिक्कत है, जहां लोग सोचते हैं, यदि आप अभिनेता हैं, तो आप उनकी संपत्ति हैं. यह बहुत दिक्कत वाली बात है.’’ उनका कहना है, ‘‘लेकिन मैं खुश हूं कि उसने इसे सोशल मीडिया पर डाला. मैं खुश हूं कि उसने यह कदम उठाया, क्योंकि ऐसा करने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है.’’

tapsee

हमेशा महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के विरूद्ध आवाज उठाने वाले अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है, ‘‘मैं आशा करती हूं कि उसे न्याय मिलेगा. यह अच्छी बात है कि उसने आवाज उठायी है. उसे न्याय मिलना चाहिए.’’

madhuri माधुरी दीक्षित कहती हैं, ‘‘यह नहीं होना चाहिए, ना भारत में और न ही दुनिया के किसी दूसरे कोने में.’’ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय सहित बॉलीवुड के अन्य लोगों ने भी घटना की निंदा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम किसी तोहफे से कम नहीं हो', अहान पांडे ने अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर की Unseen तस्वीरें
अहान पांडे ने 'सैयारा' की को-स्टार अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर लिखा खास नोट
क्रेन से लटकी SUV पलटी और..., 'गनमास्टर G9' की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे इमरान हाशमी, Video वायरल
'गनमास्टर G9' के सेट पर कार फ्लिप स्टंट में बाल-बाल बचे इमरान हाशमी, Video वायरल
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम, अब बनेगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, बस कमाने होंगे इतने करोड़
'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम, क्या बन पाएगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget