एक्सप्लोरर

मदर्स डे पर सितारों ने लिखी दिल की बात, करण जौहर बोले- मुझे 'मां' होने पर गर्व है

मुंबई: मदर्स डे के मौके पर रविवार को फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि उन्हें अपने बच्चों रूही और यश के 'मां' होने पर गर्व है. फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के निर्देशक ने पिछले साल मार्च में अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था. यह बच्चे सरोगेसी के जरिए हुए.

करण ने ट्वीट किया, "मैं माओं से प्यार करता हूं. मैं अपनी मां (हीरू जौहर) से प्यार करता हूं. मुझे एक मां होने पर गर्व है.. मदर्स डे की शुभकामनाएं."

 

अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, काजोल और सोनाक्षी सिन्हा जैसी फिल्मी हस्तियों ने भी ट्विटर के जरिए मदर्स डे पर कुछ इस तरह से अपनी भावनाएं जाहिर की.

अमिताभ बच्चन ने लिखा, “मां के प्यार जैसा कुछ नहीं है. इस मदर्स डे पर मैं अपनी मां और उन सभी माताओं के प्रति आभार जताता हूं, जिन्होंने अपने नवजात बच्चों को प्यार, गर्मजोशी और फलने-फूलने, प्रगति करने के लिए सुरक्षित सहारा दिया.”

 

हेमा मालिनी ने लिखा, “मदर्स डे की शुभकामनाएं. आज का दिन बहुत खास है. दुनिया सभी अनसुनी नायिकाओं-माताओं का जश्न मना रहा है. हर मां इस मामले में अनोखी है कि वह खुद को बच्चों के प्रति पूरी तरह से समर्पित कर देती हैं. बाकी सब दूसरे दर्जे का हो जाता है. मैं इस अवसर पर आज सभी शानदार माताओं को सलाम करती हूं.”

 

काजोल ने लिखा, “मदर्स डे का एक सच.. मेरे पास एक सुपर पावर है. यह मेरी मां है.”

 

शिल्पा शेट्टी ने लिखा, “यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा किरदार है और मैंने इस किरदार को निभाने से पहले ही तुम्हारे रूप में एक पुरस्कार जीत लिया. अभी भी लगता है जैसे यह कल की ही बात है, जब तुम मेरे अंदर थे..वक्त कितनी जल्दी गुजर जाता है. अपने दिल को बाहर धड़कते देखना अद्भुत अनुभव है..वियान-राज. मुझे चुनने के लिए शुक्रिया और मैंने अपना पहला हाथों से लिखा कार्ड आज पाया. मेरी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं. आपको प्यार.”

 

सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, “मेरी पहली रोल मॉडल, पहला प्यार और मेरी पहली दोस्त को मदर्स डे की शुभकामनाएं. आपको याद कर रही हूं. लौट कर आने और आपको परेशान करने का इंतजार कर रही हूं, महीने भर का कोटा आपका इंतजार कर रहा है.”

 

गुल पनाग ने कहा, “दुनिया में सबसे अच्छी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं.”

सोहा अली खान ने लिखा, “एक मां की दूसरी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं.”

यामी गौतम ने लिखा, “मेरी दुनिया को मदर्स डे की शुभकामनाएं. मेरी खूबसूरत मां.”

सोनू सूद ने लिखा, “काश जिंदगी भर आप मुझे खिला सकतीं. आपकी याद आ रही है मां. मदर्स डे की शुभकामनाएं, एक ऐसा दिन जिसे मैं साल के 365 दिन मनाता हूं.”

उर्वशी रौतेला बोलीं, “जीवन की शुरुआत जागने और मां के चेहरे को प्यार करने के साथ हुई. उन सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं, जिनके पास मातृत्व का उपहार है. जन्मदायी मां और पृथ्वी मां. मदर्स डे की शुभकामनाएं-2018.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

17 की उम्र में जामनगर के महाराजा से हुआ प्यार, सिमी ग्रेवाल ने सुनाई थी दिल की कहानी
17 की उम्र में जामनगर के महाराजा से हुआ प्यार, सिमी ग्रेवाल ने सुनाई थी दिल की कहानी
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी! 16 साल पुराना है मामला
राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी! 16 साल पुराना है मामला
Saturday Box Office Live Updates: 'जेलर 2' हुई 120 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का 5 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 120 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' 5 बजे का कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget