एक्सप्लोरर

बाहुबली 2 : 16 मार्च को रिलीज हो रहा है ट्रेलर, क्या पता चलेगा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

नई दिल्ली : मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' का ट्रेलर 16 मार्च को रिलीज होने जा रहा है और लोगों के जहन में सिर्फ एक ही सवाल है कि क्या इस ट्रेलर से उनके सवाल का जवाब मिलेगा कि आखिर बाहुबली की मौत क्यों हुई थी..?

इस ट्रेलर का सबसे ज्यादा बेसब्री से इंतजार इसलिए हो रहा है कि साल 2015 से लोग सिर्फ इसी सवाल के जवाब में हैं कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा.?

'बाहुबली : द कन्क्लूजन' में आप देखेंगे कि बाहुबली ऊंचाइयों तक कैसे पंहुचा और कैसे उसके वफादार कटप्पा ने उसे मौत के घाट सुला दिया.

फिल्म के निर्माता ट्रेलर से पहले ही फैंस को इसका मोशन पोस्टर्स और टीजर दिखा चुके है और अब फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है. ट्रेलर फिल्म की कुछ ऐसी झलकियां दिखाएगा जिससे लोगों को इस रहस्य से पर्दा उठाने में मदद मिलेगी.

हाल ही में डायरेक्टर एस. एस. राजामौली ने अपने फेसबुक पेज पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो रहा है. वीडियो में फिल्म के किरदार बाहुबली को देखा जा सकता है.

आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ था. डायरेक्टर एस.एस. राजामौली ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया था जो खूब वायरल हुआ.

पोस्टर शेयर करते हुए डायरेक्टर ने फेसबुक पर लिखा था, 'जिस बच्चे को उसने पाला-पोषा, उसने ही उसे मारा.' जिसने भी इस फिल्म को देखा है, वो सहज ही अंदाजा लगा सकता है इस लाइन का मतलब क्या है? बता दें कि फिल्म में कटप्पा ही अमरेंद्र बाहुबली को पालता-पोषता है और फिर फिल्म के अंत में वो ही उसे मार देता है. सोशल मीडिया पर यह सवाल अभी भी पूछा जाता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

आपको यह भी बता दें कि बाहुबली देखने के बाद जिस सवाल का जवाब दर्शक पिछले साल से ही ढ़ूढ रहे हैं कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, इसका जवाब सिर्फ तीन लोगों को पता है और वो हैं अभिनेता प्रभाष, निर्देशक एस एस राजामौली और कहानीकार.

बाहुबली 2 : 16 मार्च को रिलीज हो रहा है ट्रेलर, क्या पता चलेगा कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

फिल्म की रिलीज से पहले क्लाइमैक्स लीक ना हो पाए इसलिए डायरेक्टर राजामौली ने ‘बाहुबली: द कनक्लूजन’ के एक, दो या तीन नहीं बल्कि कुल चार क्लाइमेक्स शूट किए हैं. और अब तक ये तय नहीं हुआ कौन सा क्लाइमेक्स फिल्म में दिखाया जाएगा. इस फिल्म की पूरी शूटिंग खत्म होने के बाद इसके बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा.

4

ये फिल्म 28 अप्रैल 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं फिल्म का ट्रेलर 16 मार्च को रिलीज होगा. आपको बता दें कि बाहुबली को 6 भाषाओं में रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में खलबली मचा दी थी.

baahu-story_647_022417113846-580x395

यहां देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget