एक्सप्लोरर

'आर्टिकल 15' को लेकर आयुष्मान खुराना ने किया खुलासा, एयरपोर्ट पर हुई थी तापसी स्क्रिप्ट पर बात

अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उन्होंने अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ दिल्ली हवाईअड्डे पर आगामी फिल्म 'आर्टिकल 15' की पटकथा पर चर्चा की थी.

अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि उन्होंने अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ दिल्ली हवाईअड्डे पर आगामी फिल्म 'आर्टिकल 15' की पटकथा पर चर्चा की थी. फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं. आयुष्मान ने बुधवार को फिल्म में अपना लुक ट्वीट किया था. यहां आयुष्मान और तापसी के बीच की कड़ी सिन्हा ही थे, जिन्होंने तापसी अभिनीत 'मुल्क' का निर्देशन किया था. तापसी ने आयुष्मान की तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए कहा, "आप दोनों पर मुझे गर्व है." जिसपर आयुष्मान ने जवाब दिया, "मुझे याद है जब मैंने दिल्ली हवाईअड्डे पर आपके साथ इसकी पटकथा को लेकर चर्चा की थी." अनुभव ने बुधवार को फिल्म का पहला लुक साझा किया. आयुष्मान ने एक बयान में कहा, "मुझे हमेशा हमारे देश की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति का विषय आकर्षित करता है. हम शायद ही ऐसी फिल्में देखते हैं जो निष्पक्ष तरीके से हालातों को प्रस्तुत करती हैं." उन्होंने कहा, "अनुभव सिन्हा एक ऐसे निर्देशक हैं जो हमारे देश की जटिलताओं को समझते हैं. मुझे 'मुल्क' बहुत पसंद आई थी. यह सांप्रदायिकता और कट्टरता पर आधारित सबसे संतुलित फिल्म है. और 'आर्टिकल 15' में उनके साथ काम करने में बहुत मजा आएगा." भारतीय संविधान का अनुच्छेद 15 धर्म, जाति, रंग, लिंग और जन्मस्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाता है. फिल्म में आयुष्मान मुख्य किरदार निभाएंगे, जबकि उनके साथ ईशा तलवार, मनोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा, एम. नसीर, आशीष वर्मा, सुशील पांडे, सुब्रज्योति भारत, रोंजिनी चक्रवर्ती और जीशान अयूब भी फिल्म में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग लखनऊ में एक मार्च से शुरू हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉरर-रोमांस और एक्शन का मिलेगा फुल पैकेज, 15 दिनों में थिएटर में रिलीज होंगी 11 धांसू फिल्में
हॉरर-रोमांस और एक्शन का मिलेगा फुल पैकेज, 15 दिनों में थिएटर में रिलीज होंगी 11 धांसू फिल्में
फिल्मों में ड्रामा, असल जिंदगी में शांत हैं आदित्य धर, यामी गौतम ने बताई लव स्टोरी
फिल्मों में ड्रामा, असल जिंदगी में शांत हैं आदित्य धर, यामी गौतम ने बताई लव स्टोरी
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 6 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 6 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
कमजोर दिल वाले बिल्कुल न देखें, ये हैं एशिया की 7 सबसे खौफनाक हॉरर फिल्में
कमजोर दिल वाले बिल्कुल न देखें, ये हैं एशिया की 7 सबसे खौफनाक हॉरर फिल्में

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget