एक्सप्लोरर

'आस्था ने बुलाया और फिर खींचे चले गए हम', Amitabh Bachchan ने अयोध्या में हाथ जोड़ रामलला का लिया आशीर्वाद, शेयर की तस्वीर

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने बीते दिन अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन किए. बिग बी ने राम लला के दर्शन की तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है और एक नोट भी लिखा है.

Amitabh Bachchan Share Ram Temple Pic: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हाल ही में अयोध्या में हुए रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे. रामलला के दर्शन की तस्वीर भी बिग बी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. वहीं अब अमिताभ बच्चन बीते दिन फिर अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे. एक्टर ने अब दर्शन के एक दिन बाद अपनी एक तस्वीर अपने एक्स हैंडल पर शेयर की है.

अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर में दर्शन की अपनी तस्वीर की शेयर
 शनिवार को एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर अमिताभ ने नवनिर्मित राम मंदिर के अंदर की तस्वीर शेयर की. तस्वीर में, अमिताभ कैमरे की ओर पीठ किए हुए हाथ जोड़कर भगवान की ओर देखते हुए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने हिंदी में लिखा, "जय श्री राम,आस्था ने फिर बुलाया, और खींचे चले गए हम."

 

अमिताभ ने अयोध्या यात्रा के बारे में लिखा नोट
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में राम मंदिर के अपने दर्शन की तस्वीर अपने ब्लॉग पर शेयर करते हुए लिखा, “भगवान की फिर से यात्रा .. अयोध्या .. और देर शाम तक वापस .. उदात्त, शांत, और उस श्रद्धा से भरी जो दिव्यता ने हम सभी में पैदा की है .. प्रेम और सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद हम सभी के भीतर बना रहे.” अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के दौरान अमिताभ बच्चन ने सफेद कुर्ता, पायजामा और भगवा जैकेट पहनी थी.

अमिताभ  पिछले महीने प्राण प्रतिष्ठा में हुए थे शामिल
अमिताभ 22 जनवरी को राम मंदिर के भव्य अभिषेक समारोह में भी शामिल हुए थे. पिछले महीने दर्शन के बाद, अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी यात्रा की एक झलक शेयर की थी. उन्होंने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, “दैवीय भावना की प्रासंगिकता से भरा एक दिन .. अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से वापस .. महिमा, उत्सव और विश्वास की आस्था .. श्री मंदिर की गणना में डूबा हुआ राम का जन्म. इससे अधिक कुछ नहीं कहा जा सकता..क्योंकि आस्था का कोई वर्णन नहीं होता.”

गौरतलब है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह से कुछ दिन पहले अमिताभ ने अयोध्या में 10,000 स्क्वायर फुट का प्लॉट भी खरीदा था.

अमिताभ की अपकमिंग फिल्में
अमिताभ बच्चन जल्द ही दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आएंगे. यह फिल्म 9 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म में कमल हासन और दिशा पटानी भी अहम भूमिकाओं में हैं. उनके पास पाइपलाइन में एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, सेक्शन 84 भी है. रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. 

ये भी पढ़ें: शादी के एक साल बाद ही क्या दूसरे पति से भी तलाक ले रहीं Dalljiet Kaur? एक्ट्रेस ने Nikhil Patel का सरनेम हटाया, तस्वीरें भी की डिलीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'वेलकम टू द जंगल' ने मचाई तबाही, 'मां इंति बंगारम' ने भी किया हैरान, जानें- 'कॉकटेल 2' सहित बाकी फिल्मों का हाल
फ्राइडे को 'वेलकम टू द जंगल' ने मचाई तबाही, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंति बंगारम' ने भी दिखाया दम, जानें-कलेक्शन
हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा संग कर ली गुपचुप शादी? मांग में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस की फोटो वायरल
हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा संग कर ली गुपचुप शादी? मांग में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस की फोटो वायरल
Welcome To The Jungle Collection Live: 18 करोड़ के पार हुई 'वेलकम टू द जंगल', 25% दर्ज हुई ऑक्यूपेंसी, जानें फर्स्ट डे कलेक्शन
Live: 18 करोड़ के पार हुई 'वेलकम टू द जंगल', 25% दर्ज हुई ऑक्यूपेंसी, जानें फर्स्ट डे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के बाद आगे क्या? अब इन फिल्मों से गर्दा उड़ाएंगे अक्षय कुमार, एक में बनेंगे विलेन
'वेलकम टू द जंगल' के बाद आगे क्या? अब इन फिल्मों से गर्दा उड़ाएंगे अक्षय कुमार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया...
केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया के भाई से चली 10 घंटे तक पूछताछ, कहा- घरवालों को नहीं बताया...
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूटा? तेहरान में US का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया टारगेट, होर्मुज में हमले का लिया बदला
सीजफायर टूटा? ईरान में अमेरिका का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया टारगेट
Cocktail 2 BO Collection Day 8: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे भी 'कॉकटेल 2' ने दिखाया दम, 8वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई, अब 100 करोड़ दूर नहीं!
'वेलकम टू द जंगल' के आगे भी 'कॉकटेल 2' ने दिखाया दम, 8वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई
हार ही नहीं, टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, पहले टी20 के बाद जमकर हुई फजीहत
हार ही नहीं, टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड, पहले टी20 के बाद जमकर हुई फजीहत
'...तो हम लगाएंगे 100 परसेंट टैरिफ', डोनाल्ड ट्रंप ने इन देशों को दी धमकी, कहा- सब डील हो जाएंगी कैंसिल
'...तो हम लगाएंगे 100 परसेंट टैरिफ', ट्रंप ने इन देशों को दी धमकी, कहा- सब डील हो जाएंगी कैंसिल
यूपी चुनाव 2027 से पहले PDA का नया अर्थ गढ़ रहे अखिलेश यादव? आदिवासी वोट बैंक पर सपा की नजर
यूपी चुनाव 2027 से पहले PDA का नया अर्थ गढ़ रहे अखिलेश यादव? आदिवासी वोट बैंक पर सपा की नजर
बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, ऐसे करें आवेदन
बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, ऐसे करें आवेदन
Embed widget