एक्सप्लोरर

कुशल पंजाबी की खुदकुशी पर अक्षय कुमार ने जताया अफसोस, कहा- हमें मरने नहीं लड़ने की जरूरत है

कुशल पंजाबी ने फरहान अख्तर की फिल्म ''लक्ष्य'', करण जौहर की फिल्म ''काल'', निखिल आडवाणी की फिल्म ''सलाम-ए-इश्क'' और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ''दे दना दन गोल'' जैसी फिल्मों में काम किया था.

मुंबई: 37 साल के जाने-माने टीवी और फिल्म अभिनेता कुशल पंजाबी की खुदकुशी की खबर ने मनोरंजन जगत को सकते में डाल दिया है. अभिनेता अक्षय कुमार ने भी उनकी मौत पर अफसोस जताया है. अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "हां, मैंने भी कुशल पंजाबी के साथ काम किया है. मेरी एक फिल्म में वो भी थे. सबकी अपनी अपनी परेशानियां होती हैं. कुछ लोग खुशनसीब होते हैं, जो इस बात को समझते हैं, तो कुछ लोग इस बात को नहीं समझ पाते हैं. किसी भी परिवार की अपनी अहमियत होती है. हमें नहीं पता कि लोग आखिर इस तरह का कदम क्यों उठाते हैं, उनकी अपनी वजहें होंगी. मैं बस इतना कह सकता हूं कि लोगों को बहादुर होने की जरूरत है. समस्याओं का सामना करो, आपको जो जिंदगी मिली है, वह एक खूबसूरत जिंदगी है. आपके माता-पिता ने आपको जन्म दिया है, आपकी परवरिश की है. जिंदगी को बस यूं ही खत्म मत करो. बहादुर होना बहुत जरूरी है."

बता दें कि कुशल पंजाबी ने गुरुवार की शाम को मुंबई में अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. खुदकुशी करते समय वो घर पर अकेले थे. अभिनेता अक्षय कुमार ने डिप्रेशन की पृष्ठभूमि पर भी एक फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की.

उन्होंने कहा, " मुझे पता है कि यह कहना बहुत आसान है, मगर हमें हालात से लड़ने की जरूरत है. डिप्रेशन पर काम करने और उससे डील करने की जरूरत है. अगर मुझे कभी डिप्रेशन पर फिल्म बनाने का मौका मिला, तो मैं इस पर जरूर एक फिल्म बनाना चाहूंगा. मैं इस पर इसलिए फिल्म बनाना पसंद करूंगा क्योंकि देश का एक बड़ा तबका इससे गुजर रहा है. मैं फिल्म के जरिए एक अवसाद भरे दिमाग में जो कुछ चलता है, उसे जानना चाहूंगा."

ये भी पढ़ें-

नागरिकता कानून: विरोध प्रदर्शन पर बोले अक्षय कुमार- लेफ्ट हो या राइट, बस हिंसा मत कीजिए

विवादों में घिरी फिल्म 'गुड न्यूज', रिलीज की रोक को लेकर दायर हुई जनहित याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
कई रिजेक्शन झेले, डेब्यू फिल्म में 24 साल बड़ा था हीरो, फिर ऐसे 'ड्रीम गर्ल' बनीं हेमा मालिनी
रिजेक्शन झेले, डेब्यू फिल्म में 24 साल बड़ा था हीरो, कहानी 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, धमाकेदार की कमाई, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget