एक्सप्लोरर

Ashiesh Roy Death: थियेटर में भी काम करते थे आशीष रॉय, 'गार्जियन ऑफ द गैलेक्सी' समेत कई हॉलीवुड फिल्मों के लिए दी अपनी आवाज़

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर आशीष रॉय का लंबी बिमारी के चलते आज निधन हो गया. उनकी दोनों किडनी खराब थीं. पिछले कुछ सालों से डायलिसिस भी चल रहा था. रात को तकरीबन 3.45 बजे दम तोड़ा.

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर आशीष रॉय का लंबी बिमारी के चलते आज निधन हो गया. उनकी दोनों किडनी खराब थीं. वह पिछले तीन साल से डायलिसिस पर चल रहे थे. उन्होंने रात को लगभग 3.45 बजे दम तोड़ा. बीमारी की वजह से वह लंबे वक्त से काम नहीं कर रहे थे. जिसकी वजह से उनके आर्थिक हालात ठीक नहीं थे. लॉकडाउन के दौरान उनकी शारीरिक और आर्थिक हालत और बिगड़ गई. आशीष ने इंडस्ट्री के लोगों से मदद की गुहार लगाई थी. आर्थिक मदद मिलने के बाद आशीष रॉय इलाज कराकर 22 नवंबर को अपने घर लौटे थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह हफ्त में तीन दिन डायलिसिस के लिए अस्पताल जाते थे. वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर भी किया काम आशीष रॉय टीवी और फिल्म एक्टर होने के साथ-साथ थियेटर और वॉयस ओवर आर्टिस्ट का काम भी करते थे. उन्हें लिखने का भी शौक था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक आशीष को इस साल जनवरी में माइल्ड स्ट्रोक भी आया था, जिसके ईलाज के लिए उन्होंने अपनी सारी सेविंग्स लगा दी थी और बाद में उनके पास इलाज के पैसे नहीं बचे थे. कई हॉलीवुड फिल्मों की हिंदी डब में दी आवाज आशीष एक उम्दा अभिनेता होने‌ के साथ साथ एक जाने-माने वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी थे और उन्होंने कई हिंदी और हॉलीवुड फिल्मों के लिए डबिंग कर खूब नाम कमाया था. उन्होंने‌ 'सुपरमैन रिटर्न्स', 'द डार्क नाइट', 'गार्जियन ऑफ द गैलेक्सी', 'द लेजेंड ऑफ टार्जन' और 'जोकर' जैसी कई डब्ड हॉलीवुड फिल्मों के प्रमुख किरादारों के लिए अपनी आवाज दी. इनके अलावा, उन्हें कई हॉलीवुड फिल्मों को भाषांतरित करने‌ का भी श्रेय जाता है. इन सीरियल्स में किया काम आशीष ने कई बॉलीवुड फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं निभाने‌ के अलावा 'ब्योमकेश बख्शी', 'बनेगी अपनी बात', 'यस सर', 'बा बहू और बेबी', 'ससुराल सिमर का', 'एक रिश्ता साझेदारी का', 'कुछ रंग ऐसे भी', 'आरंभ' जैसे सीरियल्स में भी काम किया था. ये भी पढ़ें-

Indian Idol 2020: हनीमून से लौटने के बाद नेहा कक्कड़ ने सेट पर की वापसी, जज हिमेश रेशमिया ने दिया ये गिफ्ट

अनुष्का शर्मा की नई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल, सोफे पर बैठी एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
Video: जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
CJP प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछा- 'ऐसे पढ़ेंगी बेटियां?'
सीजेपी प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget