News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मनीषा कोइराला ने किया हाल-ए-दिल बयां, कहा-अब नहीं है प्यार का इंतजार

अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री नसगिस दत्त का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री मनीषा कोइराला का कहना है कि वे अब रोमांटिक प्यार का इंतजार नहीं कर रहीं.

Share:
नई दिल्ली: अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री नसगिस दत्त का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री मनीषा कोइराला का कहना है कि वे अब रोमांटिक प्यार का इंतजार नहीं कर रहीं. उन्होंने कहा, "शायद स्त्री-पुरुष वाला प्यार मेरी किस्मत में नहीं है. अच्छा है. दोबारा किसी गलत रिश्ते में पड़ने से बेहतर मैं इस कटु सत्य को स्वीकार कर लूंगी. मैं कभी किसी पुरुष को मुझे दुखी करने की इजाजत नहीं दूंगीं." कैंसर से लड़ने के बाद नई जिंदगी पाने वाली अभिनेत्री ने कहा, "चाहे मेरी निजी जिंदगी हो या मेरा करियर, मैं अब ऐसे समय में किसी गलत स्थिति का सामना नहीं कर सकती जब भगवान ने मुझे दूसरा मौका दिया है." पहले से ज्यादा समझदार और असाधारण रूप से खूबसूरत मनीषा ने कहा, "मेरी दुनिया अलग हो गई थी. लेकिन फिर अनुभव ने मुझे और समझदार और सहनशील बनाया. जब आपका जीवन खतरे में होता है, आपको जिंदगी की असली कीमत तभी समझ में आती है."
'संजू' में कैंसर रोगी का किरदार निभा रहीं मनीषा ने कहा, "यह आसान नहीं था. उस दर्द, परेशानी और पीड़ा को दोबारा जीना आसान नहीं था. नरगिस जी का किरदार निभाने के लिए बहुत ज्यादा आत्मिक शक्ति की जरूरत होती है. लेकिन अंत में सब काम आया क्योंकि नरगिस जी एक प्रतिष्ठित हस्ती थीं. मैंने उन्हें जीने की कोशिश की है. मात्र उनके जैसा दिखना और उनके जैसे बाल संवारना ही पर्याप्त नहीं है." उन्होंने कहा, "मुझे उनका स्वभाव, उनकी रूह को समझना था. मेरी कोशिश कितनी सफल हुई है, इसका पता जल्द लग जाएगा." मनीषा का कहना है कि उनका ज्यादातर समय फिल्मों में उनके किरदारों की तैयारी करने में बीतता है. 'संजू' में अपनी संक्षिप्त भूमिका पर मनीषा ने सफाई दी, "संजू' में शायद सभी महिला कलाकारों का किरदार रणबीर से छोटा है. रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है जिनके ऊपर फिल्म बनी है."
मनीषा संजय दत्त के साथ 'प्रस्थानम' नाम की एक और फिल्म कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सहायक होने के बावजूद फिल्म में मेरा किरदार मजबूत है.मनीषा संस्करण लिख रही हैं. मैं एक पेशेवर लेखक के साथ अपना संस्करण लिख रही हूं. यह किताब कैंसर में बचे या उन लोगों को प्रेरित करेगी जो यह सोचते हैं कि उन्हें नई जिंदगी मिली है.

Life has many colours!! Accepting all in peace🌷🙏🏻💝

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala) on

Published at : 12 Jun 2018 08:50 AM (IST) Tags: Manisha Koirala
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

मुश्ताक खान को असम CM ने दी श्रद्धांजलि, 'वेलकम' डायरेक्टर समेत इन सेलेब्स ने भी जताया दुख

मुश्ताक खान को असम CM ने दी श्रद्धांजलि, 'वेलकम' डायरेक्टर समेत इन सेलेब्स ने भी जताया दुख

'मेरी एक टांग नकली है...' से फेम मुश्ताक खान की कहानी, अब यादों में रहेंगे 'वेलकम' के बल्लू

'मेरी एक टांग नकली है...' से फेम मुश्ताक खान की कहानी, अब यादों में रहेंगे 'वेलकम' के बल्लू

'वेलकम' एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग

'वेलकम' एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग

शाहरुख खान ने उड़ाया आलिया भट्ट का मजाक, देखते रह गए रणबीर कपूर

शाहरुख खान ने उड़ाया आलिया भट्ट का मजाक, देखते रह गए रणबीर कपूर

The Vvaan Box Office Live: 'द वन' ने एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई, 7 करोड़ के पार कलेक्शन

The Vvaan Box Office Live: 'द वन' ने एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई, 7 करोड़ के पार कलेक्शन

टॉप स्टोरीज

अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?

अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?

शतक से चमके मैथ्यू ब्रीट्जके, कुचले सब रिकॉर्ड; सबसे ज्यादा रन वाले बने बल्लेबाज

शतक से चमके मैथ्यू ब्रीट्जके, कुचले सब रिकॉर्ड; सबसे ज्यादा रन वाले बने बल्लेबाज

'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की चौथी बिगेस्ट ओपनर, 'इरुमुडी' समेत पहले दिन तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड

'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की चौथी बिगेस्ट ओपनर, 'इरुमुडी' समेत पहले दिन तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड

राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार

राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार