News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

चौथे बच्चे के सवाल पर SRK- अबराम के कपड़े संभाल कर रखूं, काम आ जाएंगे

#AskSRK के साथ जो भी सवाल उनसे पूछे जाते हैं वो उनका बहुत ही दिलचस्प जवाब देते हैं.

Share:
नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरुख खान अपने फैंस से अक्सर ही सोशल मीडिया पर बातचीत करते रहते हैं. #AskSRK के साथ जो भी सवाल उनसे पूछे जाते हैं वो उनका बहुत ही दिलचस्प जवाब देते हैं. कल भी किंग खान ने अपने फैंस से बातचीत की और इस दौरान अपने कुछ जवाबों से उन्होंने दिल जीत लिया. उनके एक फैन ने जब उनसे कहा, 'हाल में मुजे सपना आया कि शाहरुख का चौथ बच्चा आने वाला है. ये बहुत क्रेजी और स्वीट था.' इसे सुनते ही शाहरुख ने पहले तो कहा- OMG, OMG. जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, ''अच्छा है कि मैं अबराम के कपड़े संभाल कर रखूं, अगर आपका सपना सच हुआ तो काम आ जाएंगे.'' बता दें कि शाहरुख अक्सर ही अबराम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. अबराम की फैन फॉलोइंग भी पापा से कम नहीं है. उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती हैं. कुछ दिनों पहले ही अबराम पांच साल के हुए हैं. अबराम के बर्थडे पर शाहरुख ने ये क्यूट तस्वीर पोस्ट की थी.
शाहरुख जब भी फैंस से बात करने आते हैं अबराम का जिक्र जरुर होता है. एक फैन ने उनसे पूछा क्या उन्हें कभी खालीपन महसूस होता है? तो शाहरुख का जवाब था, ''मेरे तीन खूबसूरत बच्चे हैं, पत्नी है और बहन भी है. मेरे पास खाली रहने के लिए वक्त नहीं है.'' एक फैन ने उनसे पूछा कि ईद का प्लान क्या है. तो इस पर किंग खान ने बहुत ही खूबसूरत जवाब देते हुए लिखा- जहां भी होंगे नमाज पढ़ लेगें और सभी को गले लगा लेंगे.'' एक फैन ने तो ये भी पूछा कि उन्होंने खाना खा लिया. इस पर शाहरुख ने बताया कि वो अभी सोकर उठे हैं और कॉफी पी रहे हैं. बता दें कि शाहरुख इस साल फिल्म 'ज़ीरो' में नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को आनंद एल रॉय डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख बौने के किरदार में नज़र आएंगे. ऐसा किरदार पहली बार शाहरुख निभा रहे हैं इस वजह  से य फिल्म सुर्खियों में है. ये फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
Published at : 07 Jun 2018 06:42 PM (IST) Tags: abram SHAH RUKH KHAN
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

Main Vaapas Aaunga Closing BO: नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, 'कॉकटेल 2' सहित 4 फिल्मों को पछाड़ा

Main Vaapas Aaunga Closing BO: नॉर्थ अमेरिका में रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, 'कॉकटेल 2' सहित 4 फिल्मों को पछाड़ा

'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?

'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?

क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल संग मृणाल ठाकुर का वीडियो वायरल, डेटिंग की अफवाह

क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल संग मृणाल ठाकुर का वीडियो वायरल, डेटिंग की अफवाह

सलमान खान के जीजा आयुष को नहीं मिल रहा काम, बोले- ऑफर्स नहीं हैं

सलमान खान के जीजा आयुष को नहीं मिल रहा काम, बोले- ऑफर्स नहीं हैं

हादसे में टूटीं हड्डियां, 1 साल तक बिस्तर पर रहे, जानें 'गब्बर' के दर्दनाक किस्से

हादसे में टूटीं हड्डियां, 1 साल तक बिस्तर पर रहे, जानें 'गब्बर' के दर्दनाक किस्से

टॉप स्टोरीज

तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'

तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'

'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग

'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग

रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप

रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप

हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग