News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

Video: यश-रूही से सोने की मिन्नतें करते रहे पापा करण जौहर, Twins ने ऐसे दिया जवाब

करण जौहर अक्सर ही यश और रूही की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं, लेकिन इस बार पापा करण ने अपने बच्चों की बेहद प्यारी वीडियो शेयर की है.

Share:
 

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने बच्चों यश और रूही को सुलाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. लेकिन वीडियो देखकर लग रहा है कि करण के दोनों ही बच्चे नींद लेने के मूड में नहीं हैं.

वीडियो में करण यश और रूही से पूछते हैं कि आप लोग सोने के लिए तैयार हो, मगर यश और रूही का सोने का कोई इरादा नहीं है बल्कि वो तो और चिल्लाने लगते हैं. इस क्यूट से वीडियो में यश और रूही अपने पापा को देखकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं.

Screaming match!!!!!

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

आपको बता दें कि करण अक्सर ही यश और रूही की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं, लेकिन इस बार पापा करण ने अपने बच्चों की बेहद प्यारी वीडियो शेयर की है. बता दें कि हाल ही में करण यश और रूही के साथ तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य के दूसरे बर्थडे में पहुंचे थे.

करण के बच्चे यश और रूही जौहर भी उन स्टार किड्स में से हैं जो हमेशा ही खबरों में रहते हैं. ये वीडियो भी वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं. वीडियो को करीब 16 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और इसे अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं.

Published at : 03 Jun 2018 01:08 PM (IST) Tags: Yash Roohi Video Karan Johar
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

संडे को भी 'दृश्यम 3' ने काटा बवाल, शाहरुख खान की 'पठान' को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

संडे को भी 'दृश्यम 3' ने काटा बवाल, शाहरुख खान की 'पठान' को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

'दृश्यम 3' इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

'दृश्यम 3' इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े  रिकॉर्ड्स

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'आवारापन 2' समेत 4 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'आवारापन 2' समेत 4 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 176 करोड़ के पार कलेक्शन

'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन उड़ाए गर्दे, 176 करोड़ के पार कलेक्शन

संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'

संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'

टॉप स्टोरीज

आजमगढ़ BJP में मंच पर नाम न पुकारने पर बवाल, नेता और जिलाध्यक्ष में हाथापाई

आजमगढ़ BJP में मंच पर नाम न पुकारने पर बवाल, नेता और जिलाध्यक्ष में हाथापाई

जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष को मिला नया हथियार, कहा- 'CEC हुए एक्सपोज' | बड़ी बातें

जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष को मिला नया हथियार, कहा- 'CEC हुए एक्सपोज' | बड़ी बातें

6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा