News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

नो इफ नो बट, इस वीकेंड सिर्फ फ्लाइंग जट्ट!

Share:

नई दिल्ली: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे और बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ''फ्लाइंग जट्ट'' आज सिल्वर स्क्रिन पर रिलीज हो गई. कृष्ण जन्माष्टमी के खास मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ काफी सुर्खियां बटोरी थी. आज हम आपको बता रहे हैं वो पांच बातें जिसे पढ़कर आप भी कहेंगे नो इफ नो बट, इस वीकेंड सिर्फ फ्लाइंग जट्ट्ट!

                                                                A Flying Jatt 4A Flying Jatt 7

जन्माष्टमी पर बच्चों को पसंद आएगा ये सुपरहीरो

कृष्ण जन्माष्टमी के खास मौके पर रुपहले पर्दे पर रिलीज हुई जैकलीन फर्नांडिज और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'फ्लाइंग जट्ट' जहां एक तरफ आपके कान्हा और राधा यानी बच्चों को सुपरहीरो की ये फिल्म काफी पसंद आएगी तो वहीं कपल्स के लिए जैकलीन और टाइगर की शानदार केमिस्ट्री देखने लायक होगी.

A Flying Jatt_Song_Beat Pe Booty

'बीट पे पूटी' का शानदार फिल्मांकन

फेमस कोरियोग्रफर रेमो डीसूजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ''फ्लाइंग जट्ट'' में बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज और टाइगर श्रॉफ का ''बीट पे पूटी'' सॉन्ग और उसका फिल्मांकन आपके वीकेंड को और भी खुशनुमा बना देगा.

के के मेनन की दमदार एक्टिंग

बॉलीवुड इडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके दिग्गज एक्टर के के मेनन ने अपनी दमदार एक्टिंग से मानों फिल्म में जान डाल दी हो. भले ही मेनन ने इस फिल्म में निगेटिव किरदार निभाया है लेकिन मल्होत्रा मल्टीनेशनल कंपनी के मालिक के तौर पर उन्होंने समाज को एक अच्छा संदेश देने का प्रयास किया है.

प्रदूषण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिल्म 'फ्लाइंग जट्ट' की कहानी शुरुआत से लेकर अंत तक सिर्फ एक ही विषय-वस्तु के इर्द-गिर्द घुमती नजर आ रही है और वो है समाज में महामारी के रुप में तेजी से फैल रहे प्रदूषण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश. जोकि वर्तामन समय में देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के हालात के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण है.

A Flying Jatt 1

इमोशन कम लेकिन सिनेमेटोग्राफी में दम

डायरेक्टर रेमो डीसूजा भले ही फिल्म में इमोशन का तड़का सही से ना लगा पाए हो लेकिन अपनी दमदार सिनेमेटोग्राफी और डायरेक्शन के बल पर उन्होंने 'फ्लाइंग जट्ट' को कुछ इस तरह संवारा है जिसे उनके फैंस मिस नहीं करना चाहेंगे.

खैर जो भी हो लेकिन अगर आप रेमो डीसूजा, जैकलीन फर्नांडिज और टाइगर श्रॉफ के फैन हैं तो आप ये फिल्म जरुर देखने जाएंगे और अगर नहीं है तो इस वीकेंड 'फ्लाइंग जट्ट' एक वन टाइम वाच मूवी के रुप में आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है.

Published at : 25 Aug 2016 11:04 AM (IST) Tags: Remo D'Souza A Flying Jatt Actor movie tiger shroff Film Film Review Jacqueline Fernandez Bollywood
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं

'अब हम आपके हैं कौन नहीं बना सकता', सूरज बड़जात्या बोले- महिलाओं को घर पर बैठा दिखाने वाली कहानियां आउटडेटेड हो गई हैं

री-रिलीज के पहले वीकेंड पर 'तेरे नाम' ने किया इतना कलेक्शन, 2003 की ओपनिंग कमाई को छू भी नहीं पाई

री-रिलीज के पहले वीकेंड पर 'तेरे नाम' ने किया इतना कलेक्शन, 2003 की ओपनिंग कमाई को छू भी नहीं पाई

बेटे के जन्म के बाद कटरीना कैफ की पहली होली, पति विक्की कौशल संग ऐसे की एंजॉय

बेटे के जन्म के बाद कटरीना कैफ की पहली होली, पति विक्की कौशल संग ऐसे की एंजॉय

करण औजला ने भरा ऑटो ड्राइवर का चालान, 22 हजार चुका कर जीता दिल, फैंस बोले- सोने जैसा दिल है

करण औजला ने भरा ऑटो ड्राइवर का चालान, 22 हजार चुका कर जीता दिल, फैंस बोले- सोने जैसा दिल है

भाई अर्जुन कपूर की सोशल मीडिया बुलिंग पर जाह्नवी कपूर ने किया रिएक्ट, बोलीं- आप सिर्फ बलि का बकरा हैं

भाई अर्जुन कपूर की सोशल मीडिया बुलिंग पर जाह्नवी कपूर ने किया रिएक्ट, बोलीं- आप सिर्फ बलि का बकरा हैं

टॉप स्टोरीज

फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?

जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?

बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल

बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल

'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?

'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?