एक्सप्लोरर

चेतावनी भी, फॉर्मूला भी...महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव से पहले बड़ी बात कह गए योगेंद्र यादव, PM नरेंद्र मोदी से लेकर हरियाणा CM तक को घेरा!

Yogendra Yadav on Haryana Elections 2024: लंबे समय तक चुनावी भविष्यवाणियां कर चुके जाने-माने राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के जरिए समझाया है कि कैसे चुनाव में सच की जीत हो सकती है.

Yogendra Yadav on Haryana Elections 2024: स्वराज इंडिया और भारत जोड़ो अभियान से जुड़े हुए पॉलिटिकल एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों से पहले बड़ी टिप्पणी की है. चेताते हुए सोमवार (14 अक्टूबर, 2024) को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर क्रिकेट का जिक्र (चुनावी संदर्भ में) करते हुए उन्होंने दावा किया कि जब एलबीडब्ल्यू नहीं मिलता तो बोल्ड ही करना पड़ता है! कुर्सीधारी हिले हुए हैं, वे जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं. 

जाने-माने राजनीतिक कार्यकर्ता ने एक्स पोस्ट में आगे बताया, "अंपायर मिले हुए हैं, उनसे कुछ भी कराया जा सकता है. थर्ड अंपायर डरे हुए हैं, वे कुछ नहीं करेंगे पर मैच तो खेलना पड़ेगा. मान कर चलिए कि अब एलबीडब्ल्यू नहीं, हमें बोल्ड ही करना है तभी सच जीतेगा, संविधान जीतेगा." 

योगेंद्र यादव ने गली क्रिकेट की दी मिसाल

योगेंद्र यादव ने एक्स पोस्ट से इतर एक दिन पहले रविवार (13 अक्टूबर, 2024) को वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर शेयर की दो मिनट 54 सेकेंड्स की क्लिप अपलोड की थी, जिसमें वह उन्होंने मोहल्ले वाले क्रिकेट का उदाहरण दिया था. उन्होंने कहा था, "मैं जब स्कूल-कॉलेज में था तब हम टीम बनाकर मैच खेलने जाते थे. जिसकी पिच होती थी, उसी का अंपायर होता था. हम जब हम स्पिन करते थे तो पैड बिल्कुल विकेट के सामने होता था पर हमारी अपील पर अंपायर अंगुली नहीं उठाता (आउट देने के संदर्भ में) था. यही वजह रहती कि हम हार जाते थे."

महाराष्ट्र-झारखंड के लिए दे दी बड़ी चेतावनी!

भारत जोड़ो अभियान से जुड़े योगेंद्र यादव ने बताया, "हारे मैच के बाद हमारे बीच के एक समझदार आदमी ने कहा कि हम अगला मुकाबला ऐसे खेलेंगे कि मानो एलबीडब्ल्यू है ही नहीं. हम सीधा बोल्ड करेंगे. हमने स्ट्रेटेजी बदल दी और बोल्ड कर अगला मैच जीता. जब से हरियाणा के नतीजे आए लोग कई तरह की बात कर रहे. हालांकि, मैं एक मोटी बात समझता हूं कि जो चुनाव आयोग अपराधी राम रहीम को बाहर निकलने की इजाजत दे सकता है और वह खुल्लम-खुल्ला बाहर आकर बीजेपी को सपोर्ट करता है, वह कुछ भी कर सकता है."

PM नरेंद्र मोदी को भी बिना नाम लिए लपेटा

योगेंद्र यादव की ताजा टिप्पणी न सिर्फ सीधे तौर पर इशारा करती है कि वह बीजेपी के शीर्ष नेताओं (पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी) को परोक्ष रूप से घेर रहे हैं बल्कि यह भी बताती है कि वह आगामी विस चुनावों के लिए विपक्षी खेमे को और अलर्ट कर रहे हैं. महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों की तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है. 

यह भी पढ़ेंः हरियाणा में क्यों हारी कांग्रेस, खरगे ने मंगा ली रिपोर्ट, अब आगे का क्या है प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget