एक्सप्लोरर

AMU में लगी जिन्ना की तस्वीर पर फिर विवाद, चुनाव जीतते ही BJP सांसद बोले- इस बार वो पाकिस्तान जाकर रहेंगे

सतीश गौतम दूसरी बार अलीगढ़ के सांसद चुने गए हैं. उन्होंने बीएसपी के डॉ. अजीत बालियान को हराया है. उनक बयान पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ सचिव हुज़ैफा आमिर ने कहा कि ये (सतीश गौतम) पहले भी सांसद थे तब इन्होंने क्या कर लिया.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद ही अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में लगी मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को उखाड़कर पाकिस्तान भेजने की बात कही, जिसके बाद जिन्ना की तस्वीर पर जो विवाद महीनों पहले थम गया था, वो एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है. सांसद के बयान के बाद एएमयू के अध्यक्ष समेत कुछ मुस्लिम धर्म गुरुओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ सचिव हुज़ैफा आमिर ने कहा कि ये (सतीश गौतम) पहले भी सांसद थे तब इन्होंने क्या कर लिया. उन्होंने कहा, “जिन्ना की तस्वीर को तो छोड़ें, ये अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक पत्ते को भी नहीं छू सकते हैं. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी किसी के बाप की जागीर नहीं है.”

मुस्लिमों के धर्म गुरु मुफ्ती जाहिद ने सांसद सतीश गौतम के इस बयान को फालतू बताया. उन्होंने कहा, “जीतने के बाद सांसद सतीश गौतम को खुदा का शुक्रिया अदा करना चाहिए, ना कि फालतू की बयानबाज़ी. जिन्ना को छोड़कर अगर वह विकास पर ध्यान दें, तो ज्यादा अच्छा होगा. सांसद अलीगढ़ के हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं. जिन्ना की तस्वीर तो 1938 से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में लगी हुई है.”

आपको बता दें कि सतीश गौतम ने लोकसभा चुनाव जीतने के तुरंत बाद जिन्ना की तस्वीर को लेकर कहा कि उनकी घर वापसी तय है. उन्होंने बयान दिया, “जिन्ना की घर वापसी यानि कि पाकिस्तान जाना तय है. चाहे वो कुरियर से जाएं या फ्लाइट से जाएं, लेकिन इस बार वह पाकिस्तान जाकर ही रहेंगे.” गौरतलब है कि सतीश गौतम दूसरी बार अलीगढ़ के सांसद चुने गए हैं. उन्होंने बीएसपी के डॉ. अजीत बालियान को हराया है

सतीश गौतम के इस बयान पर अलीगढ़ के राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता और संघ विचारक आमिर राशिद ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है. उन्होंने कहा, “देश इस समय मोदीजी की जीत पर खुशी के माहौल में झूम रहा है. इसलिए सांसद सतीश गौतम को इस प्रकार की बयानबाजी से बचना चाहिए. रही बात यूनिवर्सिटी छात्र संघ हॉल में लगी जिन्ना की फ़ोटो की, तो छात्र संघ को स्वयं आगे आकर उसकी फ़ोटो को हटा देना चाहिए. देश के मुसलमान जिन्ना से कोई लगाव नहीं रखते हैं. ये बात सांसद जी को भी अपने दिमाग से निकाल देनी चाहिए. जिन्ना निर्दोष लोगों का हत्यारा है. अब एएमयू छात्र संघ आगे आकर जिन्ना की फ़ोटो हटाकर इस मुद्दे को खत्म कर दे.”

ये भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल के नादिया में TMC छोड़ BJP में शामिल हुए कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या 

NDA के चुने गए नए सांसदों की बैठक आज, पीएम मोदी को औपचारिक तौर पर नेता चुना जाएगा

हार पर मंथन के लिए ‘कांग्रेस वर्किंग कमेटी’ की बैठक आज, राहुल गांधी कर सकते हैं इस्तीफे की पेशकश

सूरत: कोचिंग सेंटर में लगी आग से अबतक 20 की मौत, पीड़ित परिवारों को ₹4-4 लाख के मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget