एक्सप्लोरर

Bengal Panchayat Election Result: बंगाल पंचायत चुनाव में ममता बनर्जी की TMC, बीजेपी और कांग्रेस-लेफ्ट को अब तक कितनी सीटें मिली?

West Bengal Panchayat Election Result: पश्चिम बंगाल के त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में टीेएमसी की बढ़त पर पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी पर पर तंज कसा.

West Bengal Panchayat Election Result 2023: पश्चिम बंगाल के त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) मंगलवार (11 जुलाई) को बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. 

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के साढ़े सात बजे के आंकड़ों के मुताबिक, ग्राम पंचायत की  63 हजार 229 सीटों में से 27 हजार 985 सीटों के परिणाम आ चुके हैं. इसमें से 18 हजार 606 टीएमसी जीत चुकी है. पार्टी 8 हजार 180 पर आगे चल रही है. वहीं बीजेपी 4 हजार 482 सीट पर सिमट गई है और 2 हजार 419 पर आगे चल रही है. 

चुनाव आयोग के मुताबिक, लेफ्ट फ्रंट ने 1502 सीटों पर जीत दर्ज की है. वह 969 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 1 हजार 73 सीटें अब तक जीत चुकी है और 693 पर आगे चल रही है. अन्य पार्टियां 476 सीटें जीत चुकी है तो 208 पर आगे चल रही है. निर्दलीय उम्मीदवार 1 हजार 60 सीटों पर जीत हासिल कर चुके हैं और 466 पर आगे चल रही है. 

पंचायत समिति में कौन आगे?
पंचायत समिति में टीएमसी 118 सीट जीत चुकी है तो 782 पर आगे चल रही है. बीजेपी का अभी तक खाता नहीं खुला और वो 79 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं सीपीआईएम एक सीट पर जीत कर चुकी है तो 27 सीट पर आगे चल रही है. कांग्रेस आठ सीट पर आगे चल रही है. चुनाव पंचायत समिति की 9 हजार 728 सीटों पर हुए हैं. बची हुई सीटों पर गिनती चल रही है. 

जिला परिषद में किसे बढ़त मिली? 
चुनाव आयोग ने बताया कि घोषित किए गए 18 जिला परिषद में टीएमसी सभी जीत चुकी है और 64 पर आगे चल रही है. वहीं सीपीआईएम दो सीटों पर आगे चल रही है. राज्य में 928 जिला परिषद सीटों के लिए इलेक्शन हुआ. 

अभिषेक बनर्जी क्या बोले?
टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने बीजेपी  के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर संभवत: कटाक्ष करते हुए बनर्जी ने कहा कि ममता के लिए वोट नहीं अभियान ममता के लिए वोट में तब्दील हो गया.

 उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लोगों का आभारी हूं, जिसने #तृणमूलनवज्वार को भारी समर्थन देकर विपक्ष के ‘नो वोट टू ममता’ अभियान को ‘नाउ वोट फॉर ममता’ में तब्दील कर दिया. निश्चित तौर पर हमें शानदार जनमत मिला है और लोकसभा चुनाव का रास्ता साफ करता है. बंगाल मैं इस प्यार के लिये आपको धन्यवाद देता हूं. पंचायत चुनावों के प्रचार के दौरान, अधिकारी ने ‘ममता को वोट नहीं’ का नारा दिया था. राज्य के लोगों से तृणमूल को छोड़कर किसी भी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया था. 

ये भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव: ममता कर रहीं हैं पहले स्थान पर कब्जा, बीजेपी दूसरे स्थान पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध करार, अनिल विज का वोट वैध
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के एक MLA का वोट अवैध करार, अनिल विज का वोट वैध
एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार ईसाई...केरल में BJP ने पहली लिस्ट में कैसे साधा समीकरण?
एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार ईसाई...केरल में BJP ने पहली लिस्ट में कैसे साधा समीकरण?
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की पहली लिस्ट, 192 प्रत्याशियों का किया ऐलान

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget