एक्सप्लोरर

वीरप्पा मोइली का बड़ा बयानः कहा 'हम नहीं चाहते उत्तर प्रदेश में SP-BSP गठबंधन हारे'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोईली ने कहा कि हम नहीं चाहते कि एसपी-बीएसपी-आरएलडी ‘गठबंधन’ के लोग हारें. कांग्रेस, बीएसपी और एसपी के बीच उस तरह का तालमेल होगा.

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि आने वाली लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन चुनाव हारे और वह कुछ हिस्सों में ‘गठबंधन’ के साथ तालमेल कर सकती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया जब एसपी-बीएसपी ने उसे सिर्फ दो सीटों की पेशकश की. चुनावी दृष्टि से अहम राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं.

वीरप्पा मोइली ने कहा, ‘‘कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी के लिये दो सीटों की पेशकश को हम स्वीकार नहीं कर सकते. इसलिये हम उम्मीदवार उतार रहे हैं.’’ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदवार उतारने के दौरान गठबंधन के बिना भी सीटों का तालमेल हो सकता है. आप उस रुझान को देखेंगे. बीजेपी को हराने में हमारे साथ-साथ उनकी भी दिलचस्पी है. तालमेल हो सकता है.

उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि हमारे (एसपी-बीएसपी-आरएलडी) ‘गठबंधन’ के लोग हारें. कांग्रेस, बीएसपी और एसपी के बीच उस तरह का तालमेल होगा.’’

यह पूछे जाने पर कि उत्तर प्रदेश में जहां उनकी पार्टी मजबूत नहीं है, वहां क्या कांग्रेस एसपी-बीएसपी-रालोद गठबंधन का समर्थन करेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘हां, चुनाव के दौरान यह तालमेल होगा.’’

एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल में कहा था कि कांग्रेस एसपी-बीएसपी-रालोद गठबंधन का हिस्सा है और दो सीट उसके लिये छोड़ी गई हैं. बीएसपी प्रमुख मायावती ने 12 मार्च को घोषणा की थी कि उनकी पार्टी किसी भी राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी. इस बीच, मोइली ने यह भी दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के फैसले पर भी पुनर्विचार चल रहा है.

कांग्रेस नेता ने इन बातों को खारिज कर दिया कि बीजेपी नीत राजग से मुकाबला करने के लिये विपक्ष की एकता वांछित स्तर पर नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि केरल जैसे राज्यों में चुनाव पूर्व गठबंधन संभव नहीं है. मोइली ने कहा, ‘हम केरल में वाम दलों के खिलाफ लड़ रहे हैं. चुनाव पूर्व एकता वहां संभव नहीं है. हम वामपंथियों के साथ पश्चिम बंगाल में साथ रहेंगे क्योंकि वहां का चुनाव पूर्व का परिदृश्य अलग है.’

मोइली ने कहा, ‘सभी विपक्षी पार्टियां साझा दुश्मन-बीजेपी के खिलाफ एकजुट हैं.’ उन्होंने कांग्रेस महासचिव बनने के बाद अहमदाबाद में प्रियंका गांधी वाड्रा के पहले सार्वजनिक भाषण को ‘शानदार’ करार दिया.

राफेल पुनर्विचार याचिका, गोपनीयता और विशेषाधिकार की दलील पर SC ने आदेश सुरक्षित रखा

राफेल मामला: SC ने लीक डॉक्यूमेंट्स पर फैसला सुरक्षित रखा, कहा- पहले केन्द्र की प्रारंभिक आपत्तियों पर निर्णय होगा झारखंड: बीजेपी को लग सकता है झटका, जेडीयू अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव कूटनीतिक पैंतरों के बीच करतारपुर मुद्दे पर बातचीत टालने का संदेश नहीं देना चाहता भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget