एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी में तल्खी बढ़ी, पंजाब तक पहुंची विवाद की आंच

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के रिश्तों में दरार बलकौर सिंह के भगवा पार्टी में शामिल होने की वजह से आई.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के रिश्तों में तल्खी देखने को मिल रही है. बलकौर सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद शिरोमणि अकाली दल इनेलो के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. सुखबीर सिंह बादल ने कालांवली सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की जमानत जब्त होने का दावा किया था. जिसके जवाब में बीजेपी सचिन तरुण ने कहा है कि बीजेपी की सरकार बनने पर सुखबीर सिंह बादल को शपथग्रहण समारोह में स्पेशल न्यौता देकर बुलाया जाएगा.

तरुण चुघ ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी को लोगों को साथ मिल रहा है. तरुण चुघ ने बीजेपी की सरकार बनने का दावा भी किया और कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में सुखबीर सिंह बादल को स्पेशल न्यौता देकर बुलाया जाएगा. वहीं सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ''जब हवा बदलती है तो इंसान सीधा जमीन पर नीचे आकर गिरता है.'' सुखबीर सिंह बादल ने राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं बनने का दावा करते हुए घोषणापत्र पर टिप्पणी करने से इंकार किया.

दरअसल दोनों पार्टियों के रिश्ते के बीच दरार उस वक्त आई जब पिछले महीने अकाली दल के इकलौते विधायक बलकौर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए. सुखबीर सिंह बादल ने बीजेपी के इस कदम की आलोचना की थी और राज्य विधानसभा चुनाव इनेलो के साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया.

पंजाब तक पहुंची तल्खी

हालांकि बीजेपी गठबंधन ना होने के लिए खुद को जिम्मेदार नहीं मानती है. तरुण चुघ ने कहा, ''2014 में पंजाब में अकाली दल और बीजेपी की सरकार थी, तब भी शिरोमणि अकाली दल ने इनेलो के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था. बलकौर सिंह के बीजेप में शामिल होने में कुछ भी गलत नहीं है.''

अकाली दल के एक नेता ने कहा है कि पंजाब में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन बना रहेगा. हालांकि अकाली दल के नेता ने यह भी कहा कि अगर बीजेपी गठबंधन तोड़ती है तो उनकी पार्टी भी पंजाब में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.

पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं. इनमें से शिरोमणि अकाली दल 94 सीटों पर चुनाव लड़ती है, जबकि बीजेपी 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारती है. वहीं हरियाणा में शिरोमणि अकाली दल ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

राजस्थान: सचिन पायलट का दावा- काम के जरिए दोनों सीटों पर मिलेगी जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget