एक्सप्लोरर

Manipur Election Voting: मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 22 सीटों पर वोटिंग जारी, दांव पर 92 उम्मीदवारों की किस्मत

Manipur Assembly Election 2022: मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज छह जिलों की 22 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

Manipur Assembly Election 2022: मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज छह जिलों की 22 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. आज होने वाली वोटिंग के लिए थौबल, जिरीबाम, चंदेल, उखरूल, सेनापति और तामेंगलोंग जिलों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 300 से अधिक कंपनियों को तैनात किया गया है. थौबल घाटी क्षेत्र में आता है, जबकि अन्य पांच जिले असम और नागालैंड की सीमा के साथ-साथ म्यांमार के पहाड़ी इलाकों में हैं, जिससे सुरक्षा बलों को अंतर्राष्ट्रीय और अंतर-राज्यीय सीमाओं पर काफी सतर्कता बरती जा रही है.

92 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे वोटर

4,28,968 महिलाओं सहित 8,47,400 मतदाता 1,247 मतदान केंद्रों पर दो महिलाओं सहित 92 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे. आज का मतदान कांग्रेस के तीन बार (2002-2017) मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के साथ-साथ बीजेपी के कई मंत्रियों और मौजूदा विधायकों के चुनावी भाग्य को तय करेगा. 74 वर्षीय वयोवृद्ध नेता सिंह थौबल जिले की थौबल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और बीजेपी के लीतानथेम बसंता सिंह, जनता दल-युनाइटेड के इरोम चाओबा सिंह और शिवसेना के कोन्सम माइकल सिंह के खिलाफ चौतरफा मुकाबले में हैं.

कांग्रेस ने 22 विधानसभा सीटों में से चार पर नहीं उतारे उम्मीदवार

मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने 22 विधानसभा सीटों में से चार- चंदेल, माओ, ताडुबी, तामेंगलोंग और राजनीतिक हलकों में उम्मीदवार नहीं उतारे हैं और राजनीतिक हलकों ने देखा कि वह मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवारों का समर्थन कर रही है. एनपीपी, जो 2017 से मेघालय और मणिपुर दोनों में बीजेपी के सहयोगी रही है, लेकिन इस बार मणिपुर में अलग से चुनाव लड़ रही है. बीजेपी ने 2017 में 21 सीटें हासिल की थीं और एनपीपी और नगा पीपुल्स फंट्र (एनपीएफ) सहित विभिन्न दलों के साथ गठबंधन सरकार बनाने के बाद पहली बार राज्य में सत्ता में आई थी.

10 मार्च को होगी वोटों की गिनती 

हालांकि, इस बार तीनों अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं और एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार खड़े कर रहे हैं. कांग्रेस, जिसने 2017 तक लगातार 15 सालों तक राज्य पर शासन किया, उसने चार वाम दलों और जनता दल-सेक्युलर के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने के बाद मणिपुर प्रगतिशील धर्मनिरपेक्ष गठबंधन का गठन किया है. पहले चरण का मतदान 28 फरवरी को 38 सीटों पर हुआ था, जब 12,09,439 मतदाताओं में से 88.63 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. पहले चरण में 38 सीटों पर 3 मार्च को मतदान हुआ था.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: आखिरी चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन, काशी में डटे हैं पीएम मोदी, पूर्वांचल में दम दिखा रहे हैं दिग्गज

रूस-यूक्रेन की जंग से आपकी जेब पर पड़ेगा भारी असर, महंगी हो सकती हैं डेलीयूज की ये चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget