एक्सप्लोरर

Vidhan Sabha Chunav Natije 2018: पल पल बदल रहा है मध्य प्रदेश का रुझान, कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर

2 घंटे पहले जहां बीजेपी 98 सीटों पर थी तो वहीं कांग्रेस 104 सीटों के साथ आगे चल रही थी. इसके बाद मामला पलटा और बीजेपी ने 100 का आंकड़ा छुआ तो वहीं कांग्रेस पहले ही ये आंकड़ा पार कर 108 सीटों पर काबिज हो चुकी थी. इसके बाद लगातार सबकुछ बदलता रहा और कांग्रेस आगे निकलती रही.

नई दिल्ली: पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्‍थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम) में 7 घंटों की काउटिंग के बाद अब तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 85 सीटों पर आगे चल रही है और इस राज्य में उसकी जीत तय हो गई है. वहीं, सत्ता गंवाने वाली बीजेपी सिर्फ 16 सीटों पर ही आगे है. राजस्थान में भी कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर गई है. इस वक्त उसके खाते में 101 सीटें जाती दिख रही है, जबकि बीजेपी को 73 सीटे मिलती नज़र आ रही हैं. तेलंगाना में टीआरएस 86 सीटों पर जबकि कांग्रेस गठबंधन को 22 सीटों पर आगे चल रही हैं. यहां भी टीआरएस की वापसी तय है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. सुबह करीब 11 बजे के बाद से दोनों ही पार्टियां एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. पल पल आंकड़े बदल रहे हैं. कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी रुझानों में बढ़त बनाती नज़र आ रही है. इस वक्त बीजेपी को 107 सीटे मिलती नज़र आ रही हैं, जबकि कांग्रेस 112 पर आगे चल रही है. इस राज्य में अन्य अहम भूमिका निभा सकती है. अन्य 11 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए. इन आंकड़ों से अंंदाज़ा लगाना बेहद मुश्किल है कि एमपी में सत्ता किसको मिलेगी. पिछले 2 घंटों के नतीजों पर अगर नजर डालें तो कांग्रेस शुरू से ही आगे रही तो वहीं एक समय ऐसा आया जब पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के करीब आ गई थी. लेकिन तभी घड़ी का कांटा घूमा और मामला बीजेपी की तरफ पलट गया. काफी समय तक कांग्रेस का पलड़ा भारी लग रहा था जहां बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा थोड़े मायूस और चिंतित दिखे तो वहीं बीजेपी के महासचिव और मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भी इस बात को माना कि उनसे टिकट वितरण के दौरान कुछ गलतियां हई थीं. 2 घंटे पहले जहां बीजेपी 98 सीटों पर थी तो वहीं कांग्रेस 104 सीटों के साथ आगे चल रही थी. इसके बाद मामला पलटा और बीजेपी ने 100 का आंकड़ा छुआ तो वहीं कांग्रेस पहले ही ये आंकड़ा पार कर 108 सीटों पर काबिज हो चुकी थी. इसके बाद लगातार सबकुछ बदलता रहा और कांग्रेस आगे निकलती रही. कुछ देर बाद दोनों पार्टियों के लिए यही आंकड़ा 222 सीटों पर आ गया जहां बीजेपी 108 सीटों पर थी तो वहीं कांग्रेस 106 सीट पर. फिर बीजेपी नीचे गई और 102 सीटों पर आ गई तो वहीं कांग्रेस लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही और 110 सीटों के साथ आगे चल रही थी. इसके बाद भी मध्यप्रदेश में रूझानों के आंकड़े लगातार बदल रहें थे जहां कांग्रेस को बहुमत मिलती नजर आ रही थी तो वहीं बीजेपी पीछे चल रही थी. ऐसे में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का भी बयान आया जहां उन्होंने कहा कि, जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह, तब बड़े- बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह. वहीं दूसरी तरफ रूझानों से खुश होकर नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी की तारीफ की और कहा कि देश को नया नेता मिल गया है. अब मामला ऐसा बन चुका है जहां दोनों पार्टियां बहुमत के लिए लड़ रही हैं. ऐसे में अगर बहुमत नहीं मिलता है तो पहले से ही कई निर्दलीय उम्मीदवारों से बातचीत कर रही है बीजेपी, चुनावी प्रबंधन में कांग्रेस को बीजेपी के सामने एक बार फिर मुंह की खानी पड़ सकती है. फिलहाल के नतीजों की अगर बात करें तो अब भी दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है और पल पल नतीजे बदल रहें हैं ऐसे में बीजेपी 110 सीटों पर है तो वहीं कांग्रेस 106 सीटों पर है. यानी की पहले जहां कांग्रेस काफी आगे थी लेकिन अब पीछे रह गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget