एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh General Election 2019: यूपी की सभी 80 सीटों पर सातों चरणों में होंगे चुनाव, यहां जानें पूरी डिटेल

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. आयोग के मुताबिक इस चुनाव में 90 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.5 करोड़ 18-19 साल के मतदाता पहली बार वोट करेंगे. वहीं, नौकरी पेशा वाले मतदाताओं की संख्या 1.60 करोड़ है

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव की तारीखों की एलान कर दिया. देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने बताया कि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. बात करें यूपी की तो बता दें कि यूपी की 80 सीटों पर सातों चरणों में चुनाव होंगे. यूपी के अलावा बिहार और बंगाल में भी सभी सात चरणों में चुनाव होंगे.

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 7 चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे चुनाव, 23 मई को आएंगे नतीजे

चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि इस चुनाव में 90 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.5 करोड़ 18-19 साल के मतदाता पहली बार वोट करेंगे. वहीं, नौकरी पेशा वाले मतदाताओं की संख्या 1.60 करोड़ है. आयोग ने कहा कि 1950 कॉल फ्री नंबर पर आप वोटर लिस्ट से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं. बड़ी बात यह है कि चुनाव में VVPAT मशीनों का ही इस्तेमाल किया जाएगा.

चुनाव आयोग ने बताया कि देश में 10 लाख पोलिंग बूथ होंगे. पिछली बार 9 लाख पोलिंग स्टेशन थे. वोटिंग से 48 घंटे पहले लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लग जाएगी. वहीं रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाई गई है. मतदाताओं को वोटर स्लिप वोटिंग से पांच दिन पहले मिल जाएगी. वोटरों को इस बार भी NOTA का विकल्प दिया जाएगा.

2014 में क्या था सीटों का हाल आपको बता दें कि यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं. 2014 के लोकसभा चुनावों में मोदी लहर में यूपी में एनडीए को बंपर जीत मिली थी. एनडीए को 73 सीटें मिली थीं. जिसमें से बीजेपी ने 71 सीटें जीती थीं. सपा को 5 सीटें मिली थीं और कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर सिमट कर रह गई थी. 2014 के चुनावों में बसपा खाता भी नहीं खोल पाई थी.

हर चरण में यूपी के इतने सीटों पर होगी वोटिंग

पहला चरण: 11 अप्रैल ( 91 सीट, 20 राज्य)         8 सीटों पर

दूसरा चरण: 18 अप्रैल ( 97 सीट, 13 राज्य)         8 सीटों पर

तीसरा चरण: 23 अप्रैल ( 115 सीट, 14 राज्य)      10 सीटों पर

चौथा चरण: 29 अप्रैल (71 सीट, 9 राज्य)            13 सीटों पर

पांचवा चरण: 6 मई ( 51 सीट, 7 राज्य)               14 सीटों पर

छठा चरण: 12 मई ( 59 सीट, 7 राज्य)               14 सीटों पर

सातवां चरण: 19 मई ( 59 सीट, 8 राज्य)            13सीटों पर

ईवीएम पर लगेगी उम्मीदवारों की तस्वीर-EC

आयोग ने बताया है कि देश में संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की जाएगी. इस बार ईवीएम पर उम्मीदवारों की तस्वीर भी लगाई जाएगी. साथ ही पूरी चुनावी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. ईवीएम की मूवमेंट जानने के लिए जीपीएस ट्रेकिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget