एक्सप्लोरर

पॉलिटिक्स में 'जीरो' बताने वाले गोपाल शेट्टी को उर्मिला ने दिया करारा जवाब, देखें Interview

उर्मिला मतोंडकर बीजेपी कैंडिडेट गोपाल शेट्टी के खिलाफ इलेक्शन लड़ रही हैं. गोपाल शेट्टी ने हाल ही कहा था कि उर्मिला भोली भाली लड़की हैं जो पॉलिटिक्स में जीरो है. ऐसे पर्सनल बयानबाजी पर उर्मिला ने उन्हें करारा जवाब दिया है.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर लोकसभा चुनाव के लिए जमकर कांग्रेस का प्रचार कर रही हैं. ये अभिनेत्री नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. उर्मिला मतोंडकर इस सीट पर बीजेपी कैंडिडेट गोपाल शेट्टी के खिलाफ इलेक्शन लड़ रही हैं. गोपाल शेट्टी ने हाल ही कहा था कि उर्मिला भोली भाली लड़की हैं जो पॉलिटिक्स में जीरो है. ऐसे पर्सनल बयानबाजी पर उर्मिला ने उन्हें करारा जवाब दिया है.

उर्मिला ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में गोपाल शेट्टी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''ये उनकी मानसिकता दर्शाता है. अगर मैं जीरो हूं तो ये उनके लिए फायदे की बात है. मैं एक्ट्रेस हूं और साथ ही औरत भी हूं तो हर किसी के पास कहने का मौका है, वो कहकर अपनी सोच दिखाएं. मैं अपने हिसाब से चलूंगी.''

पॉलिटिक्स में 'जीरो' बताने वाले गोपाल शेट्टी को उर्मिला ने दिया करारा जवाब, देखें Interview

अभिनेत्री जया प्रदा भी बीजेपी के टिकट पर रामपुर से चुनाव लड़ रही हैं. हाल ही में आजम खान ने उन्हें 'नाचने वाली' कह दिया. जब एबीपी न्यूज़ ने उर्मिला से पूछा कि क्या बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टारगेट करना आसान होता है? तो इस पर अभिनेत्री ने कहा, ''हां, हो जाता है. आप औरत हैं और फिल्मो से हैं तो आप सॉफ्ट टारगेट हो जाते हैं.''

आगे अभिनेत्री ने कहा, ''अगर कोई सोच रहा है कि इस वजह से मेरा मानसिक बल कम जाएगा तो ये गलत सोचते हैं. तकलीफ जरूर होती है. क्या हमारी राजनीति इतनी ओछी हो गई हैं कि हमें किसी को नीचा दिखाने के लिए इन चीजों पर जाना पड़ता है. फिरसोचती हूं कि मन में खौफ रखने वाले लोगों को निशानी होती जो पर्सनल अटैक करते हैं.''

देखें ये खास इंटरव्यू

आपको बता दें कि इस सीट से अभिनेता गोविंदा भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. गोविंदा ने 2004 को लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 5 बार सांसद रहे राम नाइक को हरा दिया था. 2009 में इस सीट से संजय निरूपम सांसद बने. इसके बाद 2014 में ये सीट कांग्रेस के हाथ से निकल गई.

उर्मिला मातोंडकर ने 27 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर शामिल हुई थीं.

फिल्मों की बात करें तो उर्मिला ने मराठी फिल्म 'जाकोल 1988' से सात साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. उसके बाद उन्होंने शेखर कपूर की फिल्म 'मासूम' में बाल अभिनेत्री के रूप में काम किया. इससे उनके करियर को काफी मजबूती मिली.

बाद में उन्होंने डकैत, बड़े घर की बेटी, नरसिम्हा, चमत्कार, आ गले लग जा, रंगीला, इंडियन, जुदाई, दौड़, सत्या, कौन, मस्त, दिल्लगी, खूबसूरत, जंगल, प्यार तूने क्या किया, एक हसीना थी, ओम जय जगदीश, भूत, पिंजर जैसी प्रमुख फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया.

शादी के बाद उर्मिला फिल्मों से दूर हैं. हालांकि कुछ समय पहले ये अभिनेत्री फिल्म 'ब्लैकमेल' के गाने 'बेवफा ब्यूटी' में नज़र आईं थीं. अब इन्होंने राजनीति में कदम रखा है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget