एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: छठे चरण में बस्ती में सबसे ज्यादा वोटिंग, जानें कहां-कहां पर EVM खराब होने से लोग परेशान

यूपी चुनाव के छठे चरण में बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया की 57 सीटों पर मतदान जारी है.

उत्तर प्रदेश में छठे चरण के लिए वोटिंग हो रही है. 10 जिलों की 57 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है. सुबह 11 बजे तक 22 फीसदी मतदान हुआ. सबसे ज्यादा सिद्धार्थनगर में वोटिंग हुई है. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, अंबेडकरनगर में 23.15 प्रतिशत मतदान हुआ है. इसके अलावा बलिया में 21.85, बलरामपुर में 18.81, बस्ती में 23.31, देवरिया में 19.64, गोरखपुर में 21.73, कुशीनगर में 23.23, महराजगंज में 21.22, संत कबीर नगर में 20.74 और सिद्धार्थ नगर में 23.48 प्रतिशत औसत मतदान हुआ है. सुबह नौ बजे तक 8.69 फीसदी मतदान हुआ था.

EVM खराब होने से मतदान बाधित

इसी दौरान महाराजगंज, बलिया, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में ईवीएम में खराबी होने के कारण मतदान बाधित रहा. महराजगंज के सदर विधानसभा में बूथ संख्या 432 पर ईवीएम खराब होने से सुबह से लाइन में लगे मतदाता परेशान होने लगे. यहां पर पोलिंग टीम ने ईवीएम को दुरुस्त किया.

बलिया के सिकंदरपुर के गोसाईपुर में गोसाईपुर प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 121 पर ईवीएम खराब हो गई. कुशीनगर के मिश्रौली में बूथ संख्या 250 में तथा आनंदपुर के बूथ संख्या 36 व 37 की ईवीएम खराब होने से आधे घंटे मतदान प्रभावित रहा. इसी तरह सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में बसडिलिया में बूथ संख्या 189 पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित रहा.

सीएम योगी समेत 676 प्रत्याशियों के भाग्य का होना है फैसला

छठे चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनके सात मंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी और बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की प्रतिष्ठा दांव पर है. इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इनमें 66 महिला प्रत्याशी हैं. 2017 में 57 सीट में 46 सीटों पर भाजपा का कब्जा था. छठे चरण में 13,936 मतदान केन्द्रों के 25,326 मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर वोट डाले जाएंगे. आयोग ने 1113 आदर्श मतदान केंद्र बनाए हैं. 76 पिंक पोलिंग बूथ भी बने हैं इनमें सभी कर्मी महिलाएं हैं.

ये भी पढ़ें-

Make in India for World: वेबिनार में बोले पीएम मोदी- आज भारत को विनिर्माण शक्ति के रूप में देख रही दुनिया

क्या साल 1962 की याद दिला रहा है यूक्रेन-रूस संकट? जब क्यूबा को लेकर USSR पर भड़क गया था अमेरिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget