एक्सप्लोरर

UP Election 2022: गोरखपुर से सीएम योगी को क्यों जीतना चाहिए? राकेश टिकैत ने दिया जवाब, SP गठबंधन को लेकर कही ये बात

UP Assembly Election 2022: इससे पहले एसपी गठबंधन को सहयोग का ऐलान करने वाले नरेश टिकैत ने एबीपी न्यूज से कहा था कि हम गैर राजनीतिक संगठन हैं. गठबंधन के सहयोग का बयान गलती से दे दिया.

Rakesh Tikait Says We Are Not Supporting Anyone: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि हम किसी का समर्थन नहीं कर रहे हैं. योगी जी को गोरखपुर से चुनाव जीतना चाहिए, क्योंकि हमें राज्य में मजबूत विपक्ष की जरूरत है. राकेश टिकैत ने कहा, "हमने कोई समर्थन नहीं दियालोगों को समझने में गलती हुई है.” योगी के साथ ही बीजेपी के बाकी बड़े नेताओं को भी जीतना चाहिए. यह नेता जीतेंगे तभी चुनाव के बाद विपक्ष मजबूत रहेगा.

इससे पहले एसपी गठबंधन की तरफ सहयोग का ऐलान करने वाले नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने एबीपी न्यूज से कहा था कि हम गैर राजनीतिक संगठन हैं. गठबंधन के सहयोग का बयान गलती से दे दिया. उन्होंने कहा था कि हमारे ऊपर प्रतिबंध है, कहीं नहीं जा सकते. सिसौली सभा में दो बात कहनी पड़ी, क्योंकि उन दोनों प्रत्याशियों ने हमसे आशीर्वाद मांगा था. एकाध बात इधर-उधर हो जाती है. ज़ुबान है हमारी उसे काट नहीं सकते.

संजीव बालियान से मुलाकात पर नरेश टिकैत ने कहा कि हमारा पारिवारिक रिश्ता है. बीजेपी बैकफुट पर है या नहीं ये वही जानें. हमारी राजनीतिक बात नहीं हुई. वहीं नरेश टिकैत ने ये भी कहा था कि हमारी लड़ाई बीजेपी से नहीं, लेकिन बीजेपी का समर्थन करना हमारी भूल थी. हमें लगा BJP काम करेगी, लेकिन नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Election: बीजेपी से निकाले गए हरक सिंह पर हरीश रावत ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस में शामिल होने के लिए रखी ये शर्त

सपा-रालोद गठबंधन को वोट देने की उनकी अपील पर बीकेयू प्रमुख नरेश टिकैत ने कहा कि मैंने कुछ ऐसा कहा, जो मुझे नहीं करना चाहिए था. किसान संयुक्त मोर्चा सर्वोच्च है और मैं इससे ऊपर नहीं हूं. अगर कोई उम्मीदवार यहां आता है तो मैं मेरा आशीर्वाद  दूंगा, लेकिन किसी को समर्थन नहीं."

ये भी पढ़ें- पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में इन लोगों को मिली पोस्टल बैलट से वोट देने की इजाज़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget