एक्सप्लोरर

UP में बीजेपी को सपा ने जितना नुकसान पहुंचाया-BSP ने दिलाया उतना ही फायदा, ऐसे BJP बन गई 'सिकंदर'

UP Election Results 2022: यूपी के चुनावी नतीजों से एक बात साफ हुई है कि बीजेपी को सभी वर्गों का वोट मिला और इसका फायदा पार्टी को मिला. हालांकि मायावती की बीएसपी भी BJP की जीत में मददगार साबित हुई है.

UP Election Results: उत्तर प्रदेश के चुनावी रण का नतीजा आ चुका है और बीजेपी अव्वल नंबरों से इस इम्तिहान में पास हो चुकी है. सभी नतीजे आ चुके हैं और अकेले बीजेपी ने 403 विधानसभा सीटों में से 255 पर जीत हासिल कर बहुमत का आंकड़ा आसानी से हासिल कर चुकी है. इसके सहयोगियों अपना दल और निषाद पार्टी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और क्रमशः 12 और 6 सीटों पर जीत हासिल की है. इस तरह कुल मिलाकर बीजेपी गठबंधन ने यूपी में 273 सीटों पर कब्जा कर लिया है. 

BSP का प्रदर्शन रहा चौंकाने वाला
यूपी में समाजवादी पार्टी जो 403 में से 400 सीटों पर जीत का दावा कर रही थी वो इस चुनाव में 111 सीटों पर जीती है और बीजेपी से काफी पीछे रही है. वहीं एक समय में उत्तर प्रदेश की सत्ता का केंद्र बिंदु रही बहुजन समाजवादी पार्टी को सिर्फ 1 सीट मिली है वर्ना उनका खाता भी खुलना मुश्किल था. बसपा का ये प्रदर्शन वाकई चौंकाने वाला है और मायावती जैसी कद्दावर नेता की पार्टी अपने प्रमुख राज्य में इस तरह गोता लगाएगी, इस बात की बहुत ज्यादा आशंका नहीं थी. हालांकि एक बात जो अब चुनावी नतीजों के आधार पर सामने आ रही है वो ये है कि बीजेपी को बसपा का अघोषित साथ इन चुनावों में मिला है.

यूपी में बीजेपी को सपा ने जितना नुकसान पहुंचाया उसकी भरपाई बसपा ने कर दी
पूरे यूपी चुनाव के दौरान मायावती जितनी साइलेंट दिखीं, वो वाकई हैरान कर देने वाला था और इसका पूरा फायदा बीजेपी को मिला है, ऐसा कहा जा सकता है. भले ही बसपा ने इस चुनाव में 1 सीट जीती है लेकिन उसके कई  उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया और खासकर उन इलाकों में सपा का वोट प्रतिशत कम किया जहां सपा और बसपा के उम्मीदवार समान जाति के थे. आंकड़ों को देखें तो यूपी की 122 सीटों में सपा और बसपा के उम्मीदवार समान जाति के थे. इन 122 सीटों में से 68 सीटें बीजेपी ने जीती हैं. नतीजों से साफ हुआ है कि सपा और बसपा के उम्मीदवारों के बीच जातिगत वोट बंटा है और इसका सीधा फायदा बीजेपी के उम्मीदवारों को मिला और वो जीत गए.

पूरे चुनाव के दौरान बसपा के निशाने पर थी सपा, बीजेपी पर नहीं हुई आक्रामक
पूरे यूपी चुनाव के दौरान बसपा ने अपनी सभाओं और रैलियों में सपा को निशाने पर रखा और बीजेपी पर ज्यादा आक्रामक वार नहीं किए. इसका भी सपा को नुकसान हुआ और बीजेपी को फायदा मिला है. बीएसपी का दलित वोट इस बार काफी हद तक बीजेपी के पक्ष में दिखा. एसपी ने बीजेपी को जितना नुकसान पहुंचाया है, उसकी भरपाई इस बार बीएसपी ने कर दी है और कहा जा सकता है कि बीएसपी ने अपनी रणनीति के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी को फायदा पहुंचाया जिसका प्रमाण चुनावी नतीजों में देखने को मिला है.

यह भी पढ़ें

UP Election Result 2022: डिप्टी सीएम से लेकर शिक्षा मंत्री तक, यूपी चुनाव में बीजेपी के इन दिग्गजों की हुई करारी हार

Lucknow Election Result: लखनऊ में कैसा रहा बीजेपी का प्रदर्शन, कितनी सीटों पर मिली जीत; जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर रोया कार्यकर्ता
जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर रोया कार्यकर्ता
Lok Sabha Elections 2029: 2029 लोकसभा चुनाव के लिए ECI ने बनाया तगड़ा प्लान, सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए, मगर क्यों?
2029 लोकसभा चुनाव के लिए ECI ने बनाया तगड़ा प्लान, सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए, मगर क्यों?
2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम
2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम
राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?
राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?

वीडियोज

Nishu Azad Controversy | स्वतंत्र पकड़ा गया...निशु को न्याय मिला ?।Jantar Mantar। CJP। Rahul Gandhi
Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
क्रू मेंबर ने लिखा था बम की धमकी वाला नोट? हैंडराइटिंग की जांच तेज
स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें और बढ़ीं! चिराग पासवान ने दर्ज कराई शिकायत, निशु आजाद पर भी बोले
स्वतंत्र भारद्वाज की मुश्किलें और बढ़ीं! चिराग पासवान ने दर्ज कराई शिकायत, निशु आजाद पर भी बोले
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
अकाय के 'चाचा' बने शुभमन गिल, विराट कोहली को किया टैग; निभाई जिम्मेदारी
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
'हरे कृष्ण...', 9 दिन तक मलबे में करते रहे जाप, जिंदा बचे शख्स की आपबीती
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
‘उनके मुंह से ऐसी बात...’, पूर्व CM ममता बनर्जी पर मिथुन चक्रवर्ती का हमला
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
किसानों को लखपति बना देगा ये Pusa बासमती 3136, कैसे करते हैं इसकी खेती?
किसानों को लखपति बना देगा ये Pusa बासमती 3136, कैसे करते हैं इसकी खेती?
Embed widget