एक्सप्लोरर

UP Election: टिकट कटने से नाराज BJP विधायक जितेंद्र वर्मा ने छोड़ी पार्टी, SP में हुए शामिल

UP Election 2022: बीजेपी ने जितेंद्र वर्मा का टिकट काटकर बसपा से आए पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) को लेकर राजनीतिक उठापठक तेज हो गई है. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मौजूदा विधायक ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. जितेंद्र वर्मा आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट (Fatehabad assembly seat) से बीजेपी विधायक थे.

दरअसल, बीजेपी विधायक जितेंद्र वर्मा विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज थे. इसके चलते उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव को इस्तीफा भेजने के बाद लखनऊ में समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल हो गए. उन्हें आगरा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. सपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा बाह विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं.

2017 में बीजेपी के टिकट पर फतेहाबाद सीट से जीते थे 

बीजेपी ने जितेंद्र वर्मा का टिकट काटकर बसपा से आए पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. इस घोषणा के बाद से ही जितेंद्र वर्मा के बीजेपी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं. जितेंद्र वर्मा निषाद समाज से आते हैं. पूर्व में सपा में शामिल रहे जितेंद्र वर्मा 2017 में बीजेपी के टिकट पर फतेहाबाद सीट से जीते थे. इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया.

जितेंद्र वर्मा साल 2008 से 2013 तक समाजवादी पार्टी (SP) के जिलाध्यक्ष रहे थे. इसके बाद 2016 में बीजेपी में आ गए थे. अब एक बार फिर उन्होंने सपा का दामन थाम लिया है. लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और निवर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने जितेंद्र वर्मा को पार्टी में शामिल कराया.

इससे पहले भी कई नेताओं ने बीजेपी छोड़ सपा का दामन थामा है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 10 फरवरी से वोटिंग की शुरुआत होगी. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी. वहीं, समाजवादी पार्टी को 47 सीटें मिली थीं. 

ये भी पढ़ें- 

Maharashtra: ऊर्जा मंत्री ने CM उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी, संकट में पड़े बिजली विभाग को उबारने के लिए मांगी ये इजाजत

BSP सुप्रीमो मायावती का CM योगी पर निशाना, बोलीं- गोरखपुर में उनका मठ, बड़े बगंले से कम नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget