एक्सप्लोरर

UP By Election 2024: यूपी उपचुनाव की दौड़ से बाहर हो गए 54 उम्मीदवार, जानें क्या है वजह

UP By Election 2024: यूपी में जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाजियाबाद, मझवां, सीसामऊ, खैर, फूलपुर और कुंदरकी शामिल हैं.

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों के लिए 54 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सोमवार (28 अक्टूबर) को जांच के दौरान खारिज कर दिए गए. चुनाव आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी. 

चुनाव आयोग ने बताया कि 149 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से 54 को खारिज कर दिया गया. इस प्रकार 95 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनके नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं.

किन सीटों पर कितने उम्मीदवार हुए रेस से बाहर?

नौ विधानसभा क्षेत्रों में से, मीरापुर निर्वाचन क्षेत्र (मुजफ्फरनगर जिले में) में 22, फूलपुर (प्रयागराज) में सात, सीसामऊ (कानपुर), कुंदरकी (मुरादाबाद) और गाजियाबाद में पांच-पांच, मझवां (मिर्जापुर) में चार, करहल (मैनपुरी) में तीन , कटेहरी (अंबेडकरनगर) में दो और खैर (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र में एक उम्मीदवार का नामांकन खारिज कर दिया गया.

चुनाव आयोग ने 18 अक्टूबर को विधानसभा उपचुनावों के लिए अधिसूचना जारी की थी. नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है. चुनाव आयोग ने अदालत में लंबित मामले के कारण मिल्कीपुर (अयोध्या) को छोड़कर नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है. राज्य की नौ सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होने हैं. मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

किन सीटों पर होने हैं यूपी उपचुनाव?

जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं.

इनमें से सीसामऊ को छोड़कर बाकी सीटें विधायकों के इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के कारण खाली हुई हैं. सीसामऊ सीट से विधायक इरफान सोलंकी को एक आपराधिक मामले में सजा सुनाये जाने के कारण यह सीट रिक्त हुई है.

कांग्रेस नहीं लड़ेगी उपचुनाव

9 विधानसभा सीटों पर होने वाले यूपी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन है, लेकिन सभी सीटों पर सपा ही चुनावी मैदान में उतरेगी. कांग्रेस 5 सीटों की मांग कर रही थी, जिसे मानने से सपा ने इनकार कर दिया था. वहीं, बीजेपी ने एक सीट एनडीए के सहयोगी दल आरएलडी को दी है. अन्य सीटों पर बीजेपी खुद मैदान में है. 

ये भी पढ़ें:

India-China Relations: कजान में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात में पुतिन ने निभाई भूमिका? जानें रूस ने क्या दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP की बी-टीम होने का लगाया आरोप
राहुल गांधी पर भड़के केरलम के CM पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर BJP की बी-टीम होने का लगाया आरोप
'धाकड़ के साथ धुरंधर भी हैं धामी, 4 साल में किया धुआंधार काम', राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड CM की जमकर की तारीफ
'धाकड़ के साथ धुरंधर भी हैं धामी, 4 साल में किया धुआंधार काम', राजनाथ सिंह ने जमकर की CM की तारीफ
'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
West Bengal Elections 2026: ‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार
‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India Flights: ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
Ashok Kharat News: अशोक खरात पर डबल शिकंजा, 3 और महिलाओं ने की शिकायत, आयकर जांच की भी तैयारी
नासिक में अशोक खरात पर डबल शिकंजा, 3 और महिलाओं ने की शिकायत, आयकर जांच की भी तैयारी
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, बोले- दुख होता है
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
बिना सोचे-समझे अबॉर्शन पिल्स तो नहीं खाती हैं आप, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?
बिना सोचे-समझे अबॉर्शन पिल्स तो नहीं खाती हैं आप, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?
पहली बार गोद में आया नवजात तो कांपने लगे पिता के हाथ, भावुक कर देगा इंटरनेट पर वायरल वीडियो
पहली बार गोद में आया नवजात तो कांपने लगे पिता के हाथ, भावुक कर देगा इंटरनेट पर वायरल वीडियो
Embed widget