एक्सप्लोरर

करहल के बहाने अखिलेश यादव पर निशाना, उन्नाव में पीएम मोदी बोले- जिसे सबसे सुरक्षित सीट समझ रहे थे, वो हाथ से निकल रही

पीएम मोदी ने कहा, जिस सीट को ये लोग सबसे सुरक्षित मानकर बैठे थे, वो भी हाथ से निकल रही है. आपने देखा होगा, जिस पिता को मंच से धक्के देकर हटाया था, जिसे अपमानित करके पार्टी पर कब्जा जमाया था, उसी से गुहार लगानी पड़ी कि मेरी सीट बचाइए.

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को उन्नाव में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अपने भाषण के दौरान करहल सीट का भी जिक्र किया, जिससे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव प्रत्याशी हैं. पीएम मोदी ने कहा, जिस सीट को ये लोग सबसे सुरक्षित मानकर बैठे थे, वो भी हाथ से निकल रही है. आपने देखा होगा, जिस पिता को मंच से धक्के देकर हटाया था, जिसे अपमानित करके पार्टी पर कब्जा जमाया था, उसी से गुहार लगानी पड़ी कि मेरी सीट बचाइए.

पीएम मोदी ने कहा, इन घोर परिवारवादियों की सरकार में संगीन अपराधों के आरोपी और माफिया मंत्रिमंडल का हिस्सा थे. तब माफिया ही सरकार चलाते थे. प्रशासन को भी सीधा आदेश देते थे - न खाता न बही, जो माफिया और गुंडे कहेंगे, वही सही.

पीएम मोदी ने कहा, यूपी में आज हर तरफ एक ही गूंज है-  2017 में हराया था, 2022 में फिर से हराएंगे. यूपी के लोग योगी जी को ही लाएंगे. ये परिवारवादी लोग कुछ क्षेत्रों को अपना साम्राज्य समझते हैं. ये सोचते हैं कि जो ये कहेंगे जनता वही करेगी. लेकिन इन लोगों को आज तीसरे चरण में उत्साह के साथ मतदान कर रही उत्तर प्रदेश की जनता कह रही है- आएगी तो बीजेपी ही, आएंगे तो योगी ही.

उन्नाव में पीएम मोदी ने कहा, दंगा-कर्फ्यू, फिरौती, इससे व्यापारियों-कारोबारियों का जीवन चौबीसों घंटे संकट में रहता था. बीजेपी सरकार इस अंधेरगर्दी से यूपी को बाहर निकालकर लाई है. जिस यूपी की छवि इन लोगों ने ऐसी बना दी थी कि यहां कुछ बदल नहीं सकता. उस यूपी में योगी जी की सरकार ने कानून व्यवस्था को सुधारकर दिखाया है.

इस दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, एक पार्टी का अध्यक्ष यूपी की पुलिस को, हमारे इन सिपाहियों को किस भाषा में अपमानित कर रहा है, उसका वीडियो आज घर घर देखा जा रहा है. मंच से दी गई वो गालियां, वो धमकी सिर्फ यूपी की पुलिस के लिए नहीं थी. वो अपने उन दंगाई, दबंग और माफिया दोस्तों की हिम्मत बढ़ाने का प्रयास था.

उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले पंजाब में वोट पाने के लिए यूपी के गरीब, दलित, पिछड़ों को गाली दिलवाई गई, तालियां बजाई गई. लेकिन यहां के घोर परिवारवादियों ने दिखावे के लिए भी उसका विरोध नहीं किया. दुनिया के दर्जनों देश भारत में बने टीकों के लिए कतार में थे. लेकिन इन लोगों ने गरीब का जीवन बचाने वाले टीके के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया. कहा गया कि ये बीजेपी का टीका है.

पीएम ने कहा, 10 मार्च को जब चुनाव नतीजे आएंगे तो ये बयान देने वाले हैं कि हम तो इसलिए हार गए, ये बीजेपी वाले इसलिए जीत गए, क्योंकि वो जो बीजेपी का टीका लगाया था तो लोगों की उंगली अंदर कमल पर ही जाती थी. महामारी के इस समय में हमने कदम कदम पर गरीब परिवारों का साथ दिया है.

उन्होंने कहा, उज्ज्वला योजना की लाभार्थी बहनों को कईं महीनों तक मुफ्त गैस सिलेंडर दिया. हजारों करोड़ रुपये महिलाओं के जन धन खातों में जमा किये. छोटे किसानों और मजदूरों के बैंक खातों में भी सीधे हजारों करोड़ रुपये जमा किये.

जम्मू कश्मीर के डोडा में लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, पिस्तौल-मैगजीन समेत अस्ला बारूद बरामद

Punjab Election: पंजाब की 117 सीटों पर वोटिंग आज, अमरिंदर-सिद्धू और चन्नी समेत इन नेताओं की किस्मत दांव पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget