एक्सप्लोरर

‘12 बजे सोकर उठेंगे, 2 बजे तैयार होंगे फिर शिवपाल जैसा आदमी समझाएगा...’- CM योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश में फिलहाल पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है. सात चरणों में चुनाव होने के बाद 10 मार्च को चुनाव नतीजे आएंगे.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांचवें चरण के चुनाव के लिए आज सुल्तानपुर में एक रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने अखिलेश यादव पर बड़ा जुबानी हमला करते हुए कहा कि 'तुम 12 बजे सोकर उठोगे... 2 बजे तक तैयार होगे.. फिर शिवपाल जैसा आदमी समझाएगा. रटी रटाई बाते बोलोगे... कुछ समझ में आएगा क्या?'

'सपा मुखिया की जमानत जब्त करेंगे'
सुल्तानपुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'सैफई खानदान जो हर बात पर लगातार अपना अधिकार जमाकर जबरदस्ती हड़पने की आदत डालता था, इस बार करहल के लोगों ने तय कर लिया है कि सपा मुखिया की जमानत ज़ब्त करेंगे. रुझान बता रहे हैं कि सपा का सूपड़ा साफ हो रहा है. बसपा ने पिछली विधानसभा चुनाव में 19 सीटें पाई थीं, इस बार उनकी सीटें आधी हो जाएगी और कांग्रेस को तो उसके नेता ही ले डूबेंगे. एक मजबूत सरकार दमदार होती है.'

अपने वादे दोहराते हुए योगी ने कहा, 'कॉलेज जाने वाली मेधावी बेटी को स्कूटी फ्री में देंगे. होली-दिवाली में सिलेंडर फ्री में देंगे. 60+ महिला यूपी नगर निगम की बस में टिकट लेने के जरूरत नहीं पड़ेगी. यूपी के नौजवान के लिए वर्तमान में 1 करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट दे रही है. एक दमदार सरकार विकास की बड़ी-बड़ी परियोजनाएं लाती हैं. गरीब कल्याण योजनाओं को भी लागू करती हैं और अपराधियों और माफियाओं को भी सबक सिखाने का काम करती है.'

इससे पहले अमेठी की तिलोई विधानसभा सीट पर एक रैली में सीएम योगी ने आरोप लगाया कि सपा, कांग्रेस और बसपा ने जाति, मत और धर्म की राजनीति की है. सीएम ने पूछा कि आखिर आतंक से जुड़े इस मामले में साइकिल का हाथ क्यों है. आखिर क्यों आतंकी साइकिल से बम लेकर गए थे. क्या अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों में साइकिल का इस्तेमाल नहीं हुआ था? 2017 के पहले बिजली का भी जाति और मजहब हुआ करता था. सिर्फ ईद-मोर्हरम पर बिजली आती थी लेकिन दिवाली-होली पर ऐसा नहीं होता था.

ये भी पढ़ें-
UP में चौथे चरण की वोटिंग: कहीं EVM खराब, कहीं मतदान का बहिष्कार, कहीं कर्मचारियों को खराब खाना

UP Chunav: अमेठी में बोले योगी आदित्यनाथ- सपा को वोट देने का मतलब आने वाली पीढ़ी का भविष्य बर्बाद करना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget