एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: काफिले पर हमले के बाद Karhal से बीजेपी प्रत्याशी SP Singh Baghel को मिली जेड कैटिगरी सिक्योरिटी

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की 'हॉटसीट' करहल से बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल को जेड कैटिगरी की सिक्योरिटी दी गई है.

SP Singh Baghel Z Category Security: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की 'हॉटसीट' करहल से बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल को जेड कैटिगरी की सिक्योरिटी दी गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. अब उनके पास सीआईएसएफ की जेड स्तर की सुरक्षा रहेगी,जो उन्हें 11 फरवरी से मुहैया कराई गई है. करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी उतरे हैं. 

केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के काफिले पर मंगलवार को पथराव और हमले का मामला सामने आया था. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसके लिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराते हुए दावा किया कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. मैनपुरी पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल थाना करहल की असरोही चौकी के ग्राम अतिकुल्‍लापुर के पास से गुजर रहे थे तभी अचानक गांव के कुछ लोगों द्वारा उनकी गाड़ी पर लाठी, पत्थर फेंककर हमला किया गया.'

पिछले हफ्ते बघेल के साथ मैनपुरी में नुक्कड़ सभा के दौरान कुछ युवकों ने अभद्रता की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले कुछ युवक नुक्कड़ सभा में नारेबाजी कर रहे थे और फिर इन युवकों ने भाजपा प्रत्याशी संग गाली-गलौज की.

एसपी बघेल ने माइक से ही युवकों को जवाब दिया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. दरअसल भाजपा प्रत्याशी करहल विधानसभा के मीठेपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे. खबर ये भी थी कि रास्ते में एसपी सिंह बघेल की गाड़ी को रोकने की भी कोशिश की गई.

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के सामने बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है. एसपी सिंह बघेल समाजवादी पार्टी के गढ़ में अखिलेश यादव के सामने ताल ठोंक रहे हैं. वो कह चुके हैं कि लोकतंत्र में कोई भी जगह किसी का गढ़ नहीं होती है, जब इंदिरा गांधी चुनाव हार सकती हैं, तो अखिलेश (यादव) क्यों नहीं हार सकते हैं.

UP Assembly Election 2022: क्या Akhilesh Yadav के खिलाफ करहल में BJP के लिए चुनाव प्रचार करेंगी? Aparna Yadav ने दिया ये जवाब

‘अच्छा नहीं है, यूं अवाम की आंखों में सैलाब का आना’... Akhilesh Yadav का Yogi सरकार पर बड़ा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget