एक्सप्लोरर

पीएम के बाद अमित शाह का केजरीवाल पर 'शीशमहल' को लेकर बड़ा हमला, बोले- हिसाब तो देना पड़ेगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अपनी निजी सुविधाओं के लिए दिल्लीवासियों के 45 करोड़ रुपये खर्च किए और एक विशाल शीश महल बनवाया. जिसमें जनता का पैसा बर्बाद हुआ.

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी की सरकार और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए और दिल्ली की जनता से इन घोटालों पर जवाब मांगने का आग्रह किया.

अमित शाह ने आरोप लगाया कि शराब नीति में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ, जिससे दिल्ली सरकार को भारी वित्तीय नुकसान हुआ. उन्होंने दावा किया कि शराब घोटाले में केजरीवाल की सरकार सीधे तौर पर शामिल है. शाह ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक परियोजना में बड़े पैमाने पर फर्जी टेस्टिंग और भ्रष्टाचार हुआ है. उन्होंने इसे जनता के पैसों का दुरुपयोग बताया.

शीशमहल पर तंज
गृह मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान एक किस्सा सुनाते हुए कहा "कुछ बच्चे मुझसे मिलने मेरे घर आए। मैंने उनसे पूछा, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए क्या किया है? उनमें से एक बच्चे ने बताया कि उन्होंने अपने लिए एक बड़ा 'शीशमहल' बनवाया है, जब वे राजनीति में आए थे, तो कहते थे कि वे सरकारी गाड़ी या बंगला नहीं लेंगे, आज उन्होंने दिल्लीवासियों के पैसे से 'शीशमहल' बनवाया है. केजरीवाल जी, आपको दिल्ली की जनता को हिसाब देना होगा."

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से मुख्यमंत्री तक
शाह ने कहा कि केजरीवाल ने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से राजनीति में कदम रखा, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद भ्रष्टाचार के रास्ते पर चल पड़े. उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात है.अमित शाह ने कहा, "जो व्यक्ति राजनीति में न आने की बात करते थे, वही व्यक्ति आज भ्रष्टाचार के सबसे बड़े आरोपों में घिरा हुआ है,"उन्होंने सवाल किया, "क्या दिल्ली की जनता को इन घोटालों का हिसाब नहीं मिलना चाहिए?"

क्या बोले थे पीएम मोदी?
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रैली में आम आदमी पार्टी (आप) पर कई घोटालों का आरोप लगाया था और "आपदा" करार दिया था, उन्होंने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे अपने लिए 'शीशमहल' बनवा सकते थे, लेकिन उन्होंने लोगों के लिए घर बनाने को प्राथमिकता दी. भाजपा केजरीवाल पर मुख्यमंत्री रहते हुए उनके आधिकारिक आवास पर खर्च करने के आरोपों को लेकर लगातार हमलावर है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपनी पहली सूची जारी कर दी है। प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ़ उतारा गया है, जबकि रमेश बिधूड़ी को कालकाजी सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ़ उतारा गया है।

यह भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा: एसपी ऑफिस पर भीड़ ने किया हमला, कांगपोकपी में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget