एक्सप्लोरर

Assembly Elections Result 2023: त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी को बहुमत, मेघालय में एनपीपी फिर हुई आगे, जानें शुरुआती 2 घंटे के रुझान

Assembly Elections Results 2023: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में वोटों की गिनती जारी है. 10 बजे तक मतगणना हो चुकी है. आइए अब तक के रुझान पर नजर डालते हैं.

Tripura-Meghalaya-Nagaland Election Results: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई हैं. त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में गुरुवार यानी 2 मार्च को विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना चल रही है. तीन राज्यों में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला कुछ ही देर में आ जाएगा. सुबह 10 बजे तक दो घंटे की काउंटिंग हो चुकी है. ताजा रुझानों के मुताबिक त्रिपुरा में बीजेपी + गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है. 36 सीटों पर बीजेपी गठबंधन आगे है. लेफ्ट+कांग्रेस 16 सीट पर जबकि टिपरा मोथा 12 सीट पर आगे है. 

मेघालय में ममता बनर्जी की टीएमसी चौंकाती नजर आ रही है. 10 बजे तक के रुझानों में टीएमसी को 9 सीटों पर बढ़त हासिल है. हालांकि, एनपीपी 25 सीटों पर बढ़त के साथ रुझानों में सबसे आगे है. बीजेपी 8 और कांग्रेस 6 सीटों पर जबकि अन्य 11 सीट पर आगे हैं.

नगालैंड में बीजेपी और एनडीपीपी गठबंधन कमाल करता दिख रहा है. रुझानों के मुताबिक बीजेपी + 48 सीट पर आगे है. एनपीएफ 6 सीट, कांग्रेस 1 और अन्य 5 सीट पर आगे हैं.

त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान
त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोट डाले गए थे. त्रिपुरा में एक ही चरण में मतदान हुआ था. चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 88 प्रतिशत वोट डाला गया था. राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी, लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन और टिपरा मोथा पार्टी के बीच है. चुनाव के बाद हुए एग्जिट पोल बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलता दिखा रहे हैं.

नगालैंड विधानसभा चुनाव
नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुआ था. राज्य में 60 विधानसभा की सीटें हैं लेकिन 59 सीटों पर ही चुनाव कराया गया था. अकुलुतो सीट से बीजेपी के उम्मीदवार काझेतो किनिमी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं. राज्य में 2 मार्च को मतगणना होगी. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, नगालैंड विधानसभा चुनाव में 83 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले. मतदान शांतिपूर्ण रहा था. यहां बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन और नगा पीपल्स फ्रंट के बीच मुख्य मुकाबला है.

मेघालय विधानसभा चुनाव
मेघालय में 60 विधानसभा सीटे हैं लेकिन नगालैंड की तरह ही यहां भी 59 सीटों पर ही 27 फरवरी को मतदान हुआ था. राज्य में एक प्रत्याशी का निधन हो गया जिसके चलते एक सीट पर चुनाव टाल दिया गया. 59 सीटों पर मतगणना जारी है. यहां बीजेपी ने सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा है. वहीं, टीएमसी ने मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी है. राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के आसार लगाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें

Election Results Live Streaming: abp पर त्रिपुरा-मेघालय-नगालैंड विधानसभा चुनाव परिणाम की सबसे तेज और सटीक कवरेज, यहां देखें नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget