एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: TMC के दो और CPM के एक विधायक और 40 पार्षद BJP में शामिल, विजयवर्गीय बोले- अभी और आएंगे

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात के संकेत पहले ही दे दिए थे, उन्होंने कहा था कि टीएमसी के 40 विधायक हमारे संपर्क में हैं.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद विपक्षी खेमे में हार के साइड इफेक्ट नजर आने लगे हैं. विपक्षी पार्टियों में हड़बड़ी की आलम ये कि अब पार्टी में टूट शुरू हो गई है. आज बंगाल में सत्ताधारी टीएमसी को बड़ा झटका लगा. टीएमसी के दो विधायक ममता बनर्जी का साथ छोड़ बीजेपी के रथ पर सवार हो गए. इनमें बंगाल के बड़े नेता मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय भी शामिल हैं, इसके साथ ही सीपीएम के भी एक विधायक ने  बीजेपी का दामन थाम लिया. इसके साथ ही करीब 50 से ज्यादा टीएमसी पार्षद भी बीजेपी मुख्यालय में पार्टी में शामिल हो गए.

बीजेपी के मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा, ''बंगाल के बहुत सारे नेता बीजेपी परिवार में जुड़ रहे हैं, आज बंगाल से तीन विधायक हम लोगों के साथ जुड़ रहे हैं. टीएमसी के शुभ्रांशु रॉय, तुषार कांति भट्टाचार्य और सीपीएम के विधायक देवेंद्र रॉय बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं.'' इस दौरान बीजेपी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी इस दौरान मौजूद रहे.

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ''प्रधानमंत्री ने बंगाल की रैली में कहा था कि 40 टीएमसी विधायक हमारे संपर्क में हैं, आज तीन विधायक और 50 से ज्यादा पार्षदों ने बीजेपी ज्वाइन की है. हम टीएमसी विधायकों की बीजेपी में ज्वाइनिंग अगले महीने से शुरू करेंगे. यह लोकसभा चुनाव की तरह सात चरणों में होगा. जो लोग टीएमसी में घुटा हुआ महसूस कर रहे हैं, चुनाव हम करेंगे कि किसे लेना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर लोग भाजपा में आ रहे हैं लेकिन उन्हीं को लिया जाएगा जो बीजेपी में आने योग्य होंगे.''

टीएमसी नाराज नेताओं से साध रही संपर्क लोकसभा चुनाव में उम्मीद मुताबिक परिणाम नहीं आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अपने नाराज नेताओं से संपर्क साध रही है. टीएमसी को उम्मीद है कि इस फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ''हम ऐसा नेताओं और कार्यकर्ताओं तक पहुंच रहे हैं, जो कुछ कारणों से निष्क्रिय हो गए हैं. हम हर किसी को पार्टी में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं.''

पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव परिणाम लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 22, बीजेपी को 18 और कांग्रेस को दो सीटें मिली है. वहीं वोट प्रतिशत देखें तो टीएमसी को 43.3 प्रतिशत, बीजेपी को 40.3 प्रतिशत और कांग्रेस को 5.6 प्रतिशत वोट मिले हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 42 सीटों में बीजेपी को मात्र दो सीटें मिली थी. टीएमसी ने 34 और कांग्रेस ने चार सीटों पर सफलता हासिल की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget