एक्सप्लोरर

KCR चुने गए TRS विधायक दल के नेता, कल ले सकते हैं CM पद की शपथ

बुधवार को सर्वसम्मति से पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए राव ने बताया कि चुनाव आयोग के गजट अधिसूचना प्रकाशित कर देने के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा.

हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव (केसीआर) गुरुवार को दूसरी बार तेलंगाना के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं. बुधवार को सर्वसम्मति से पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गए राव ने बताया कि चुनाव आयोग के गजट अधिसूचना प्रकाशित कर देने के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा. उन्होंने कहा, "भारत निर्वाचन आयोग को अंतिम गजट प्रकाशित करना है. ऐसा हो जाने के बाद सरकार शपथ लेगी. हो सकता है यह कल तक संभव हो या नहीं भी हो सकता है."

राव ने कहा, "कल शपथ लेना चाहूंगा. यह समय भी अच्छा है. लेकिन यह तभी संभव हो सकेगा जब चुनाव आयोग गजट प्रकाशित करे. हम देखते हैं शाम तक क्या होता है." राव ने कहा कि वह अकेले या फिर अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ शपथ ले सकते हैं. उन्होंने कहा, "हम मंत्रिमंडल को पांच-छह दिन के बाद विस्तार दे सकते हैं. हम ऐसा कर सकते हैं." इससे पहले राव को विधायक दल का नेता चुन कर दूसरी बार उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ किया गया.

सीएम चुनने के लिए राहुल गांधी का हाईटेक अंदाज, फोन पर मुख्यमंत्रियों के नाम बताने को कहा

पार्टी सूत्रों ने बताया कि नव निर्वाचित विधायक यहां टीआरएस मुख्यालय -तेलंगाना भवन में एकत्रित हुए और सर्वसम्मति से फैसला किया. सात दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव में टीआरएस ने 119 सदस्यीय विधानसभा में 88 सीटों पर जीत हासिल की. राव ने सिद्दीपेट जिले की गजवेल सीट से 58,290 मतों के अंतर से जीत हासिल की.

VIDEO: मायावती देंगी कांग्रेस को समर्थन, क्या महागठबंधन की शुरूआत हो गई है ? देखिए ये बड़ी बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget