एक्सप्लोरर

तेलंगाना: मुसलमानों के लिए 12% आरक्षण की बात पूछने पर भड़के केसीआर, कहा- 'चुप बैठो'

बाद में अपने भाषण में राव ने उस व्यक्ति को संन्यासी बताया और कहा कि आदिवासियों और मुस्लिम अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण बढ़ाने की जरुरत है.

हैदराबाद: तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता के चंद्रशेखर राव कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले में एक चुनावी सभा के दौरान तब आपा खो बैठे. उनसे एक व्यक्ति ने मुस्लिमों के लिए प्रस्तावित 12 फीसदी आरक्षण को लेकर सवाल पूछा था. गुस्साए राव ने उस व्यक्ति से कहा 'चुप बैठो'.

गुरुवार को सभा के दौरान व्यक्ति ने राव से प्रस्तावित आरक्षण की स्थिति के बारे में पूछा जिसे विधानसभा ने पारित कर मंजूरी के लिए केंद्र के पास भेजा दिया था. राव ने कहा, ''तुम क्या बात कर रहे हो? चुप बैठो. 12 फीसदी के बारे में क्या? तुम हड़बड़ी में क्यों हो? तेरे बाप को बोलूंगा ना. क्या तुम तमाशा कर रहे हो.''

चुनावी भाषणों में राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मुसलमानों के लिए प्रस्तावित आरक्षण को मंजूरी नहीं देने का आरोप लगाया था. बाद में अपने भाषण में राव ने उस व्यक्ति को संन्यासी बताया और कहा कि आदिवासियों और मुस्लिम अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण बढ़ाने की जरुरत है.

केसीआर की टिप्पणी को लेकर तेलंगाना कांग्रेस ने ट्वीट किया, ''सत्ता के नशे में चूर केसीआर तानाशाह की तरह बर्ताव करते हैं. श्रीमान केसीआर, आप तेलंगाना के लोगों के लिए जवाबदेह हैं. अहं और तानाशाह का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है.'' बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान आरक्षण के मुद्दे पर टीआरएस पर प्रहार किया है.

मध्य प्रदेश: बीजेपी नेता बाबूलाल गौर कांग्रेस विधायक से बोले- बधाई हो, मंत्री बनोगे...सरकार बन रही है आपकी

महबूबनगर में हाल ही में एक चुनावी रैली में टीआरएस पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था, ''टीआरएस द्वारा मुसलमान आरक्षण की चर्चा करना वोटबैंक की राजनीति है जो कांग्रेस लंबे समय से करती आ रही है.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget