प्रदेश कांग्रेस चाहती है राहुल गांधी कर्नाटक से लोकसभा चुनाव लड़ें- सिद्धारमैया
कांग्रेस ने इस महीने की शुरूआत में एलान किया था कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे. सिद्धारमैया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस चाहती है कि पार्टी अध्यक्ष कर्नाटक से लोकसभा चुनाव लड़ें.

बेंगलुरू: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश कांग्रेस चाहती है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक से लोकसभा चुनाव लड़ें. राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री बताते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता ने अतीत में राहुल की दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी के कर्नाटक से लोकसभा चुनाव लड़ने के दिनों को याद किया.
सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, "कर्नाटक ने हमेशा कांग्रेस नेताओं को समर्थन किया और उनका उत्साह बढ़ाया. यह बात श्रीमती इंदिरा गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी के मामले में साबित हो चुकी है. हम चाहते हैं कि देश के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी कर्नाटक से चुनाव लड़ें और विकास से नये प्रतिमान स्थापन करें."
इसके अलावा कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कर्नाटक की किसी सीट से भी चुनाव लड़ने का निवेदन किया है.
On behalf of @INCKarnataka I urge @RahulGandhi to consider contesting from Karnataka for the forthcoming #LokSabhaElection2019. He should also be our representative from South India & for that he should choose my state.#RaGaFromKarnataka pic.twitter.com/Jk4ALMMLKK
— Dinesh Gundu Rao / ದಿನೇಶ್ ಗುಂಡೂರಾವ್ (@dineshgrao) March 15, 2019
गौरतलब है कि इंदिरा गांधी ने 1978 में कर्नाटक की चिकमंगलूर सीट से लोकसभा उपचुनाव जीता था. वहीं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1999 में कर्नाटक की ही बेल्लारी सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुषमा स्वराज को हराया था. कांग्रेस ने इस महीने की शुरूआत में एलान किया था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी और सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी.
लोकसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में 12 से ज्यादा बीजेपी सांसदों का कट सकता है टिकट
यह भी देखें
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
















