बुधनी सीट पर पूरे देश की नजर है क्योंकि यहां से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उम्मीदवार हैं. इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. सीएम शिवराज साल 2006 से इस सीट पर अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं. 2018 के विधानसभा चुनाव में सीएम शिवराज ने इस सीट पर 58,999 मतों से जीत दर्ज की थी. पिछले तीन विधानसभा चुनावो से वे यहां जीत दर्ज करते आए हैं.