एक्सप्लोरर

शिवसेना का मोदी सरकार पर हमला, पूछा- दिवाली पर इतना सन्नाटा क्यों है भाई?

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि आज कारखाने खतरे में हैं, उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं, रोजगार निर्माण ठप है, रोज नई कंपनियां और प्रतिष्ठान खुद को दिवालिया घोषित कर रहे हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद से शिवसेना अपने मुखपत्र 'सामना' लगातार बीजेपी को निशाने पर ले रही है. अब तक विधानसभा चुनाव में बीजेपी की कम हुई सीटों का कारण गिना रही शिवसेना ने आर्थिक मोर्चे पर अपने गठबंधन दल की सरकार पर सवाल उठाया है. 'सामना' में 'दिवाली का सन्नाटा!' शीर्षक के साथ लिखे गए लेख में कहा गया है, 'आज देश में मंदी है, रोजगार नहीं मिल रहे हैं.'

शिवसेना ने कहा, ''केंद्र की माई-बाप सरकार कहती है कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे. किसान इसके लिए खूब मेहनत करते हैं लेकिन अचानक प्राकृतिक आपदा आती है और खेती पर खर्च की गई रकम जितनी भी आय नहीं हो पाती. इस पर कोई उपाय नहीं बताता. आज देश भर में आर्थिक मंदी है.''

सामना में लिखा गया है, ''दिवाली के लिए बाजार में पटाखों के साथ जो धूम-धड़ाका होना चाहिए वो अब भी नहीं दिख रहा. वसु बारस, धनतेरस और लक्ष्मी पूजन हो चुका है. नववर्ष और भाई दूज दिवाली के ये दो दिन शेष बचे हैं. हालांकि मंदी के कारण 30 से 40 प्रतिशत की कमी खरीददारी में देखने को मिली है, जिससे बाजार की रौनक गायब हो गई है. नोटबंदी और जीएसटी से देश की आर्थिक हालत सुधरने की बजाय दिनों-दिन बदतर होती जा रही है.''

पार्टी ने कहा, ''कारखाने खतरे में हैं, उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं, रोजगार निर्माण ठप है, रोज नई कंपनियां और प्रतिष्ठान खुद को दिवालिया घोषित कर रहे हैं. बैंकों का दिवाला निकलता दिख रहा है. जनता की जेब खाली है ही लेकिन सरकारी तिजोरी भी खाली दिख रही है. इसके कारण आपातकालीन परिस्थितियों के लिए रिजर्व बैंक ने जो राशि सुरक्षित रखी है उसमें से पौने दो लाख करोड़ रुपए निकालने की अमानवीयता सरकार को करनी पड़ी है.''

महाराष्ट्र: CM पद को लेकर बीजेपी-शिवसेना में खींचतान जारी, 30 अक्टूबर को उद्धव से मिल सकते हैं अमित शाह

शिवसेना ने कहा, ''देश की जनता जिस भी परिस्थिति में है उसमें से रास्ता निकालकर दिवाली मना रही है. फिर भी देश के आर्थिक क्षेत्र में दिवाली मनाई जाए, ऐसा वातावरण कहीं नहीं दिख रहा. ऐन दिवाली के समय बाजारों में सन्नाटा है और ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से देश के पैसे से विदेशी कंपनियां अपनी तिजोरी भर रही हैं. दिवाली के मुहाने पर हुए महाराष्ट्र के चुनाव में धूम-धड़ाका कम और सन्नाटा ज्यादा रहा. देश और महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर स्तर पर छाए सन्नाटे को देखते हुए एक ही सवाल गूंज रहा है… ‘इतना सन्नाटा क्यों है भाई?’''

बता दें कि महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पिछली बार के मुकाबले कम सीटें मिली है. शिवसेना इसी बहाने बीजेपी पर मुख्यमंत्री पद के लिए दबाव बना रही है. शिवसेना ने रविवार को सामना में लिखा कि इस बार महाराष्ट्र में रिमोट कंट्रोल उद्धव ठाकरे के पास है.

CM पद पर रार के बीच शिवसेना नेता राजभवन पहुंचे, CM फडणवीस भी राज्यपाल से अलग से करेंगे मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget