एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव से पहले MVA में All is not well? सहयोगी कांग्रेस और NCP पर क्यों भड़क उठे संजय राउत, जानें

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विपक्षी गठजोड़ महाविकास आघाड़ी (एमवीए) में सीट शेयरिंग को लेकर संजय राउत ने कहा कि यह मुद्दा केवल एमवीए के सामने नहीं बल्कि सहयोगी दल भी बातचीत का हिस्सा हैं.

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी बयानबाजियां तेज हो गई है. सभी दलों के नेताओं की ओर से विरोधियों के लिए तीखे बोल देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच, 16 अक्टूबर, 2024 को शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कई मुद्दों पर अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इसमें उन्होंने सहयोगी कांग्रेस और एनसीपी को इशारों-इशारों में कहा कि आगामी चुनाव के लिए हमारी पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है.

संजय राउत ने एमवीए में सीट शेयरिंग, पार्टी के नाम और चिह्न को लेकर कहा, "महाराष्ट्र में आगामी चुनावों के मद्देनजर एमवीए की सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि यह मुद्दा केवल महाविकास आघाड़ी के सामने नहीं है बल्कि कई अन्य दल भी इस बातचीत का हिस्सा हैं. हमारी पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है और वह जल्द ही इस पर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे".

"बार-बार तारीखें मिल रही हैं"

चुनावी प्रक्रिया पर निराशा जताते हुए उन्होंने कहा, "हमारी उम्मीद टूट गई है. चुनाव का ऐलान हो चुका है, लेकिन हम पिछले एक साल से न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं. बार-बार तारीखें मिल रही हैं, लेकिन हमें न्याय नहीं मिल रहा. सुप्रीम कोर्ट हमारी आखिरी आशा की किरण है. राज्य में संविधान के खिलाफ एक सरकार बनी है, जिसे भ्रष्टाचार और अवैध तरीकों से बचाने की कोशिश की जा रही है. हमें उम्मीद है कि कोर्ट का फैसला जल्द हमारे पक्ष में आएगा."

न्याय में देरी से लोगों का टूट रहा विश्वास

संजय राउत ने कहा कि हमारी पार्टी को जिस तरीके से तोड़ा गया है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. बालासाहेब ठाकरे की पार्टी को ऐसे व्यक्ति के हाथ में सौंप दिया गया है, जिसका शिवसेना से कोई संबंध नहीं है. न्यायपालिका पर सवाल उठाते हुए राउत ने कहा कि देश का सर्वोच्च न्यायालय संविधान की रक्षा और चौकीदार है, लेकिन जब संविधान की रक्षा करने की बात आती है, तो इतनी देर क्यों हो रही है? न्याय में देरी से लोगों का विश्वास टूट रहा है.

संजय राउत ने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार के पीछे एक बड़ा खेल चल रहा है, जो जल्द ही सामने आएगा. लोग कहते हैं कि लंदन में बहुत सारी प्रॉपर्टी खरीदी गई है और इस मामले में जिन लोगों के नाम आ रहे हैं, उनके बारे में जानकारी धीरे-धीरे सामने आएगी. करोड़ों रुपये के विला खरीदे गए हैं.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए राज्यपाल ने नॉमिनेट किए 7 नाम, BJP-NCP और शिवसेना को इतनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget