एक्सप्लोरर

अगर मुझे टिकट नहीं दिया तो उन्नाव में चुनाव हार सकती है बीजेपी- साक्षी महाराज

चार बार सांसद रह चुके साक्षी महाराज ने कहा कि अगर मेरे अलावा किसी और को उन्नाव से चुनाव मैदान में उतारा गया तो संभव है बीजेपी के पक्ष में परिणाम सुखद नहीं हों.

उन्नाव: उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने पार्टी नेतृत्व को अप्रत्यक्ष रूप से धमकी देते हुए बुधवार को चेतावनी दी कि कि अगर इस सीट से उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया गया तो इसका परिणाम पार्टी के पक्ष में सुखद नहीं होगा. चार बार सांसद रह चुके साक्षी ने कहा, 'अगर मेरे अलावा किसी और को उन्नाव से चुनाव मैदान में उतारा गया तो संभव है बीजेपी के पक्ष में परिणाम सुखद नहीं हों.'

भगवाधारी सांसद (63) ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को एक पत्र भी लिखा था जो सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वायरल हो गया है. साक्षी महाराज ने इस पत्र के मीडिया में लीक होने पर हैरानी जताते हुए कहा कि यह पत्र सांसद के लेटरहेड पर टाइप किया हुआ था और इस बात की जांच होनी चाहिए कि आखिर यह पत्र लीक कैसे हुआ? उन्होंने कहा, 'टिकट तो मेरा पक्का है, मुझे इस बात का पूरा विश्वास है.'

साक्षी महाराज ने कहा, ''उन्नाव से मुझे टिकट नहीं देने के संबंध में अगर पार्टी कोई निर्णय लेती है तो इससे प्रदेश और देश के मेरे करोड़ों कार्यकर्ताओं के आहत होने की पूरी संभावना है, जिसका परिणाम भी सुखद नहीं होगा.' बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पांडेय को लिखे पत्र में उन्नाव के सांसद ने कहा, '15 साल बाद इस सीट पर मैंने जीत दर्ज की थी.'

सात मार्च को भेजे गये पत्र में साक्षी महाराज ने कहा, 'मैं आपका ध्यान उन्नाव लोकसभा सीट की ओर आकर्षित करना चाहता हूं. इस लोकसभा सीट पर मैंने 2014 में 3,15,000 मतों से जीत दर्ज की थी, जबकि समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी और कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी थी.’’ उन्होंने दावा किया कि अगर पार्टी उन्हें दोबारा चुनाव मैदान में उतारती है तो वह चार से पांच लाख मतों के अंतर से इस सीट पर फिर जीत दर्ज करेंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget