एक्सप्लोरर

गोडसे को देशभक्त बताने पर साध्वी प्रज्ञा ने मांगी माफी, BJP बोली- हत्यारे को हत्यारे की तरह ही देखा जाना चाहिए

बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने दावा किया कि साध्वी ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है. बता दें कि शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान के बाद चुनाव आयोग ने साध्वी के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगा दी थी.

भोपाल: महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहकर विवाद में साध्वी प्रज्ञा ने अपने बयान पर माफी मांग ली है. इसके साथ ही उन्होंने अपना बयान भी वापस ले लिया है. इस पर साध्वी की ओर से कुछ नहीं कहा गया लेकिन मध्य प्रदेश में बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने दावा किया कि साध्वी ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है. लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि पार्टी ने साध्वी से कहा है कि आगे से ऐसा ना बोला जाए और इसका ध्यान रखा जाए.

बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने साध्वी के बयान से किनारा कर लिया था और उनके सार्वजनिक माफी मांगने को कहा था. लोकेंद्र पाराशर ने कहा, ''मुझे नहीं पता साध्वी ने ऐसा क्यों कहा लेकिन बीजेपी का इस पर स्टैंड बहुत क्लीयर है, नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को मारा और एक हत्यारे को हत्यारे की तरह ही देखा जाना चाहिए.''

बयान पर हमलावर कांग्रेस बोली- ये भाजपाई डीएनए है ग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ''अब साफ है, भाजपाई हैं गोडसे के वंशज! भाजपाई बताते हैं गोडसे को देशभक्त और शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही! हिंसा की संस्कृति और शहीदों का अपमान ही है भाजपाई डीएनए!''

एक दूसरे ट्वीट में सुरजेवाला ने लिखा, ''मोदी-अमित शाह जी की चहेती भाजपा नेत्री, प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर गांधी जी के हत्यारे, नाथूराम गोडसे को ‘सच्चा देशभक्त’ बता पूरे देश का अपमान किया है. यह भारत के गांधीवादी मूल सिद्धांतों का तिरस्कार करने का घिनौना भाजपाई षडयंत्र है.'' साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को बताया देशभक्त, कांग्रेस बोली- ये भाजपाई डीएनए, BJP ने साध्वी से माफी मांगने को कहा

बीजेपी ने साध्वी के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी थी कांग्रेस के हमलावर रुख के बीजेपी ने साध्वी के बयान से किनारा कर लिया है और माफी मांगने को कहा है. बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा है, ''बीजेपी इस बयान से सहमत नहीं है. हम इसकी निंदा करते हैं. पार्टी उनके स्पष्टीकरण के लिए कहेगी, उन्हें सार्वजनिक रूप से इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए.''

साध्वी ने नाथूराम गोडसे को लेकर क्या कहा? साध्वी प्रज्ञा ने आज कहा, ''नाथूराम गोडसे देशभक्त थे... हैं...और रहेंगे, उनको आतंकवादी कहने वाले लोग स्वयं के गिरेबान में झांककर देखें अबकी चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा.''

विवादित बयान को लेकर लग चुका है प्रचार पर बैन बता दें कि शहीद हेमंत करकरे को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान के बाद चुनाव आयोग ने साध्वी के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे की रोक लगा दी थी. साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि मैंने करकरे को श्राप दिया था इसकी वजह से वे आतंकवादियों के हाथों मारे गए. उनके इस बयान के बाद विपक्षी दलों और आम लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget