एक्सप्लोरर

यूपी: 2019 से पहले राज्यसभा चुनाव में विपक्ष की होगी असली परीक्षा

यूपी विधानसभा में संख्या बल के मुताबिक 312 विधायकों वाली सत्तारूढ़ बीजेपी को राज्यसभा की दस में से आठ सीटें मिलना तय है.

नई दिल्ली: 2019 के आम चुनाव से पहले विपक्षी दलों की एकजुटता की असली परीक्षा यूपी में होगी. दरअसल यूपी में आगामी अप्रैल में राज्यसभा की दस सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं. इस दौरान यूपी की सत्ता में काबिज बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों एसपी, बीएसपी और कांग्रेस की एकजुटता संभावित है. राज्यसभा में उत्तर प्रदेश से चुने जाने वाले 31 सदस्यों में से नौ सदस्यों का कार्यकाल दो अप्रैल को खत्म हो रहा है, जबकि पिछले साल जुलाई में बीएसपी प्रमुख मायावती के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर भी अप्रैल में चुनाव संभावित है.

जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें एसपी के राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल, जया बच्चन, किरणमय नंदा, दर्शन सिंह यादव, मुनव्वर सलीम और आलोक तिवारी हैं. इसके अलावा बीएसपी के एम. अली, बीजेपी के विनय कटियार और कांग्रेस के प्रमोद तिवारी शामिल हैं.

यूपी विधानसभा में संख्या बल के मुताबिक 312 विधायकों वाली सत्तारूढ़ बीजेपी को राज्यसभा की दस में से आठ सीटें मिलना तय है. जबकि 47 विधायकों वाली एसपी की झोली में एक सीट जाएगी. बांकी बची एक सीट अपने पाले में रखने के लिये विपक्षी दलों एसपी, बीएसपी और कांग्रेस में सरगर्मियां तेज हो गई हैं. विपक्ष में अगर संयुक्त उम्मीदवार को लेकर सहमति बनती है तो यह सीट उन्हें मिल सकती है. विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के एक सदस्य के चुनाव के लिये 36 विधायकों के मत की जरूरत होगी. स्पष्ट है कि दो सीट के लिए 72 मतों की जरुरत को देखते हुए एसपी के 47, कांग्रेस के सात और बीएसपी के 19 विधायकों के कुल 73 मत पर्याप्त साबित होंगे.

एसपी, कांग्रेस और बीएसपी के बीच इस मसले पर शुरुआती बातचीत की पुष्टि करते हुए कांग्रेस के एक नेता ने कहा, "इस पहल का मकसद आने वाले चुनावों में बीजेपी की चुनौती से निपटने के लिये विपक्षी एकजुटता की कवायद को कारगर बनाना है. तीनों दलों के बीच सहमति बनती है तो बीएसपी प्रमुख मायावती इस सीट के लिए उम्मीदवार हो सकती हैं." उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के एक नेता ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि राज्यसभा के चुनावों में तीनों दलों के बीच सहमति बनती है तो इसका असर लोकसभा की खाली हुई सीटों के उपचुनाव पर भी पडे़गा.

बता दें कि राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लोकसभा से इस्तीफा देने से खाली हुई गोरखपुर और फूलपुर सीट के साथ हुकुम सिंह के निधन से खाली हुई कैराना सीट पर उपचुनाव होने हैं.

हालांकि, एसपी के नेता मान रहे हैं कि मायावती अगर खुद विपक्षी एकजुटता की पहल में दिलचस्पी नहीं लेंगी तो सहमति बनना मुश्किल होगी. हाल ही में सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई विपक्ष के नेताओं की बैठक में भी बीएसपी शामिल नहीं हुई थी. एसपी और कांग्रेस के नेता बीएसपी के इस रुख से आशंकित भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget