एक्सप्लोरर

सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में सत्ता बरकरार रखने के लिए बताए 3 कारण

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस चुनाव में काम के आधार पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है. उन्होंने पीएम मोदी की तरफ से कांग्रेस पर किए हमलों की भी निंदा की.

Rajasthan Assembly Election Result 2023: राजस्थान में बेशक सभी एग्जिट पोल में कड़े मुकाबले की बात सामने आई है, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त हैं. उन्होंने रविवार (3 दिसंबर) को कहा कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का पूरा भरोसा है. जिन पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, उनमें से किसी में भी भाजपा सरकार नहीं बनाएगी. राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी. उन्होंने कांग्रेस की जीत के तीन कारण भी गिनाए.

सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "एग्जिट पोल शहरों और गांव के लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी सरकार राजस्थान में आनी चाहिए." मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "ऐसा कोई कारण नहीं है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दोबारा नहीं बनेगी. राज्य सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है."

'पीएम मोदी ने जिस तरह हमले किए वो लोगों को पसंद नहीं आया'

उन्होंने आगे जीत के पीछे दूसरा कारण बताते हुए कहा कि "भाजपा नेता भी मानते हैं कि मुख्यमंत्री पर कोई आरोप नहीं हैं. तीसरा, जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस सरकार को निशाना बनाने की कोशिश की, वह जनता को पसंद नहीं आया है."

बीजेपी और कांग्रेस के बीच है कड़ी टक्कर

इस चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है. यहां के लिए आए कुल 10 एग्जिट पोल में से 6 में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलने का दावा किया गया है. एक एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बीच ही कड़ा मुकाबला होने का दावा किया गया है.

2018 के चुनाव परिणाम कैसे रहे थे

बता दें कि राजस्थान में 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 99 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 73 सीटों पर जीत मिली थी. इसके अलावा बीएसपी को 6, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) को 2, भारतीय ट्रायबल पार्टी को 2, राष्ट्रीय लोक दल को एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 3 और निर्दलीयों को 13 सीटों पर जीत मिली थी. बाद में कांग्रेस ने बसपा विधायक के समर्थन से सरकार बनाई थी. हालांकि कुछ समय बाद बीएसपी के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

ये भी पढ़ें

चुनावी राज्यों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, डीके शिवकुमार समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget