एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: सवाई माधोपुर में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला, जातिगत समीकरण और बागी ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन

Rajasthan Election 2023 Dat: सवाई माधोपुर विधानसभा सीट पर 2018 में हुए चुनाव में कांग्रेस के दानिश अबरार ने जीत दर्ज की थी. उनके सामने बीजेपी ने इस बार राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को उतारा है.

Rajasthan Assembly Election 2023 News: राजस्थान में यूं तो को कई जिले पर्यटन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं, लेकिन यहां के रणथंभौर की अलग ही पहचान है. यहां देश और विदेश से लोग बाघों और प्रकृति की सुंदरता को देखने आते हैं, लेकिन पर्यटन से अलग इन दिनों रणथंभौर किसी और वजह से चर्चा में है. इस चर्चा की वजह है राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर यहां की सवाई माधोपुर विधानसभा सीट पर बन रहे राजनीतिक समीकरण.

सवाई माधोपुर सीट पर इस बार मुकाबले में जातिगत समीकरण काफी निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं. इस चुनाव की बात करें तो यहां बीजेपी की तरफ से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा मैदान में मौजूदा हैं, जबकि उनके सामने कांग्रेस के विधायक दानिश अबरार हैं, लेकिन यहां मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है बीजेपी की बागी आशा मीना ने जो टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय ताल ठोक रहीं हैं. आइए जानते हैं यहां का जातिगत समीकरण क्या है.

पहले यहां की स्थिति को समझें

सवाई माधोपुर में कुल 2,36,199 रजिस्टर्ड वोटर हैं.  2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 1,63,584 2018 मतदाता मतदान करने पहुंचे थे. कांग्रेस के अबरार को 85,655 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा की आशा मीना को 25,000 वोटों के अंतर से हरा दिया था.

ऐसा है यहां का समीकरण

इस क्षेत्र में मीना, मुस्लिम और गुर्जरों की अच्छी खासी संख्या है. ये तीनों नतीजों को प्रभावित करते हैं. 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में अबरार को मुस्लिमों, गुर्जरों और अन्य समुदायों का अच्छा खासा वोट मिला इसलिए अबरार ने इस सीट पर अच्छी जीत दर्ज की.

इस बार कैसे फंस सकता है मुकाबला

इस चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के साथ निर्दलीय आशा मीना भी फोकस में हैं. यहां त्रिकोणी मुकाबला बना हुआ है. बीजेपी प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीणा को पहले तो अपने समुदाय का वोट ठीक ठाक मिलेगा. इसके बाद उन्हें बीजेपी के पारंपरिक वोटर ब्राह्मणों का भी साथ मिलेगा. कांग्रेस से नाराज गुर्जर भी उनके साथ जा सकते हैं.

अब कांग्रेस की बात करें तो उसके साथ प्लस पॉइंट ये है कि उसने मौजूदा विधायक अबरार को ही मौका दिया है. स्थानीय लोग बताते हैं कि मौजूदा विधायक ने काफी काम किया है, ऐसे में उनकी फिर से जीत की दावेदारी मजबूत है. 2018 के चुनाव में उन्हें मुस्लिम, मीणा और गुर्जरों का अच्छा सपोर्ट मिला था. इस बार मीणा वोट बंटने की वजह से यहां समर्थन थोड़ा कमजोर हो सकता है.

आशा मीणा पर फोकस क्यों?

2018 में बीजेपी ने यहां से आशा मीणा को टिकट दिया था. उन्होंने इस बार भी टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. टिकट न मिलने से नाराज आशा निर्दलीय मैदान में हैं. बताते हैं कि आशा मीना की इलाके में अच्छी पकड़ है, खासकर मीणा वोट पर. अगर मीणा वोट बंटता है तो इसका नुकसान बीजेपी को लग सकता है.

ये भी पढ़ें

World Cup Reactions: वर्ल्‍ड कप में भारतीय टीम को म‍िली श‍िकस्‍त, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत क्या बोले दिग्गज कांग्रेसी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget