एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: 'इस बार क्या, अब राजस्थान में कभी भी नहीं होगी गहलोत सरकार की वापसी', पीएम मोदी ने फिर किया ऐलान

Election News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जनसभा में लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की. उन्होंने जनसभा में मौजूद भीड़ को भी प्रणाम किया. मोदी ने गहलोत सरकार पर फिर से हमला किया.

Rajasthan Election 2023 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (23 नवंबर) को राजस्थान के देवगढ़ पहुंचे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा. लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने जनसभा में मौजूद भीड़ को देखकर कहा, “आज मैं इस जनसभा में पुरुष और महिलाओं की इतनी भीड़ देखकर आश्चर्यचकित हूं. मैं इतनी बड़ी तादात में हम सबको आशीर्वाद देने के लिए आने वालों को आभार और माताओं व बहनों को प्रणाम करता हूं.

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “कुछ लोगों को बीजेपी की ताकत का अंदाजा नहीं है. उन्हें लगता है कि मोदी को गाली दे दोगे तो हो जाएगा. वो नहीं जानते कि कार्यकर्ता ही इस पार्टी की ताकत हैं. इस पार्टी में चार-चार पीढ़ी खप गईं हैं और सबका एक ही सपना रहा और वो है भारत माता की जय.”

‘महिलाओं ने कांग्रेस को हराने का संकल्प ले लिया है’

पीएम मोदी ने आगे कहा, “मैं राजस्थान में जहां-जहां गया, वहां एक बात देखने को मिल रही है. हर कोई अशोक गहलोत से कह रहा है कि आपको वोट नहीं मिलेगा.” मोदी ने आगे कहा, राजस्थान की महिलाएं अब कांग्रेस सरकार को एक पल के लिए भी बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है. राजस्थान ने आज तक इससे बड़ी महिला विरोधी सरकार नहीं देखी है. इसलिए राजस्थान के जन-जन ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है.”

'कभी नहीं होगी कांग्रेस की वापसी'

पीएम ने एक बार फिर कहा, “इस बार तो छोड़ दीजिए, अब राजस्थान में कभी भी गहलोत सरकार की वापसी नहीं होगी. कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर-1 बना दिया है. यहां के सीएम कहते हैं कि यहां की महिलाएं रेप के झूठे मुकदमे दर्ज कराती हैं."

बोफोर्स घोटाले का भी किया जिक्र

पीएम मोदी ने आगे कहा, "कांग्रेस की सरकार ने फौज को हमेशा कमजोर करने का काम किया है. आजादी के बाद देश का सबसे पहला घोठाला बोफोर्स था जो कांग्रेस सरकार ने किया था. कांग्रेस ने सबमरीन में घोटाला किया, हेलिकॉप्टर में घोटाला किया. कांग्रेस के पंजे ने सिर्फ घोटाले का काम किया है. अगर 2013 में कांग्रेस की सरकार नहीं हारती तो तेजस फाइटर जेट भी कागजों तक ही रह जाते. कांग्रेस इसके जरिये भी बड़ा घोटाला करने की तैयारी में थी."

कांग्रेस का सफाया करने की अपील की

मोदी ने वन रैंक वन पेंशन का भी जिक्र करके कांग्रेस पर हमला किया. उन्होंने कहा, "कांग्रेस सिर्फ 500 करोड़ रुपये इस पर खर्च करना चाहती थी, लेकिन हमने 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जवानों की सुरक्षा के लिए खर्च किया है. जब नीयत साफ होती है, जब इरादे नेक होते हैं, तो काम भी ऐसे मजबूती से होते हैं. साथियों ये चुनाव सिर्फ विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का नहीं है. यह चुनाव विकसित भारत के लिए, विकसित राजस्थान के लिए आधारशिला रखने का है. इसलिए राजस्थान से कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना जरूरी है."

उन्होंने दिवाली का जिक्र करते हुए कहा, "जिस तरह दिवाली पर घर की सफाई करते हैं और कोने में भी एक भी कूड़ा रहने नहीं देते, उसी तरह से 25 दिसंबर को सफाई करो. ऐसी सफाई करो कि कहीं भी कांग्रेस न रहे और उसका सफाया हो जाए." पीएम ने कहा, कांग्रेस ने "राजस्थान को दंगे में अव्वल बनाया है, हम इसे टूरिज्म में नंबर-1 बनाएंगे. कांग्रेस ने राजस्थान को अपराध में नंबर-1 बनाया, भाजपा राजस्थान को निवेश में अव्वल बनाएगी."

'कांग्रेस की अच्छी योजनाओं को नहीं करेंगे बंद'

मोदी ने आगे कहा, "पांच साल पहले जब यहां कांग्रेस की सरकार बनी थी तो उसने भाजपा की सारी अच्छी योजनाओं पर ताला लगा दिया. जब तीन दिसंबर को यहां भाजपा सरकार बनेगी, तो वह कांग्रेस जैसा जन विरोधी काम नहीं करेगी. अगर कांग्रेस ने कोई अच्छा काम किया होगा, तो हम उसे आगे बढ़ाएंगे, ये मेरा आपको भरोसा है. उन्होंने कहा, जहां से कांग्रेस की उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है." 

कांग्रेस पर फिर लगाया राजेश पायलट का अपमान करने का आरोप

उन्होंने राजेश पायलट का जिक्र करते हुए कहा कि "गुर्जरों का जितना अपमान कांग्रेस ने किया है, उतना किसी ने नहीं किया. राजेश पायलट के साथ भी इन्होंने यही किया और उनके बेटे के साथ भी वैसा ही कर रहे हैं. मैंने खरगे जी का भी मुद्दा उठाया था. एक दलित का बेटा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, लेकिन उनकी फोटो कहीं नहीं दिखाई दे रही है."

ये भी पढ़ें

Laal Diary Politics: सोनिया गांधी की हैं दो बहनें तो भाई बनकर जयपुर कौन आया? राजेंद्र गुढ़ा ने खोले लाल डायरी के पन्ने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget