एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: शाहपुर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानिए ट्रकों के शहर में कौन जीतेगा सत्ता की रेस

Election News: शाहपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर मनीष यादव मैदान में हैं. बीजेपी ने यहां युवा नेता उपेन यादव को मौका दिया है. यहां मौजूदा विधायक आलोक बेनीवाल फिर से निर्दलीय खड़े हुए हैं.

Rajasthan Election 2023 News: ट्रांसपोर्टेशन के लिए देशभर में चर्चित शाहपुरा विधानसभा सीट पर इन दिनों त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. यहां कौन जीतेगा और कौन हारेगा, इसका फैसला 3 दिसंबर को ही होगा, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इस सीट पर रोमांच बढ़ता जा रहा है. इस विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले लोग भी अब नतीजों को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं.

जयपुर देहात में आने वाली इस सीट पर कांग्रेस ने जहा दो बार से लगातार चुनाव हार रहे छत्रनेता मनीष यादव को चुनाव मैदान में उतारा है, तो भाजपा ने भी लंबे समय से छात्रों के लिए संघर्ष कर रहे युवा नेता उपेन यादव को टिकट दिया है. इन दोनों के बीच दिग्गज कांग्रेसी नेता कमला बेनीवाल के बेटे और मौजूदा निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल ने फिर से निर्दलीय ताल ठोककर मुकाबले को रोचक बना दिया है.

किसमें है कितना दम

1. उपेन यादव, बीजेपी

भाजपा उम्मीदवार उपेन यादव इस क्षेत्र में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हैं. वह युवाओं के रोजगार को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते रहे हैं. जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है. एक्स (पहले ट्विटर) पर उनके करीब 9 लाख 71 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. लोगों की बीच इनकी लोकप्रियता को देखते हुए ही भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है.

2. मनीष यादव, कांग्रेस

कांग्रेस उम्मीदवार मनीष यादव राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके चलते इनकी यूथ में काफी लोकप्रियता है. मनीष यादव ने 2013 का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप से इसी सीट से लड़ा था, जिसमें उन्हें करीब 25000 से ज्यादा वोट मिला था. 2018 में कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव में जीत नहीं मिली. हालांकि इनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

3. आलोक बेनीवाल, निर्दलीय

कांग्रेस की दिग्गज नेता रहीं कमला बेनीवाल के बेटे आलोक बेनीवाल 2018 में कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया. इसके बाद वह उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और शाहपुरा से जीत दर्ज कर विधायक बने. जल जीवन मिशन घोटाले में भी आलोक बेनीवाल का नाम सामने आया है. इस मामले में उन्हें कानूनी परेशानियां भी उठानी पड़ रही है. इस चुनाव में भी वह कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे, लेकिन जल जीवन मिशन घोटाले में नाम आने के बाद कांग्रेस ने उनसे किनारा कर लिया और एक बार फिर से कांग्रेस ने मनीष यादव को टिकट दे दिया. ऐसे में नाराज आलोक बेनीवाल दूसरी बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं.

शाहपुरा सीट से जुड़ी खास जानकारी

  • ट्रांसपोर्टेशन के लिए मशहूर
  • 10000 से ज्यादा ट्रक शाहपुरा में हैं
  • जाटों की संख्या 50000
  • यादवों की संख्या 45000
  • गुर्जरों की संख्या 15000
  • माली की संख्या 15000
  • ब्राह्मण 16000
  • एससी 30000

ये भी पढ़ें

दिवंगत पिता को याद कर इमोशनल हुईं Aishwarya Rai Bachchan, एक्ट्रेस ने शेयर की पुरानी तस्वीरें, नातिन आराध्या पर प्यार लुटाते नजर आए नाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget