एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव से पहले बढ़ी कांग्रेस की परेशानी, चुनाव आयोग ने नियमों के उल्लंघन के लिए भेजे 2 नोटिस

Rajasthan Election 2023: चुनाव आयोग ने कांग्रेस को ये दोनों नोटिस BJP की शिकायत के बाद भेजे हैं. बीजेपी ने आयोग में विज्ञापनों के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा था कि ये आचार संहिता का उल्लंघन है.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले चुनाव आयोग ने बुधवार (22 नवंबर) को कांग्रेस की राज्य इकाई को 2 कारण बताओ नोटिस जारी किए. यह नोटिस उसके विज्ञापनों की वजह से जारी किए गए हैं. आयोग ने राज्य कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा को गुरुवार दोपहर 3 बजे तक (पहले नोटिस के लिए) और शुक्रवार शाम 7 बजे तक (दूसरे नोटिस के लिए) जवाब देने को कहा है. इन दोनों ही मामलों की शिकायत बीजेपी ने की थी.

इसलिए मिला पहला नोटिस

चुनाव आयोग ने कांग्रेस को पहला नोटिस उसके एक विज्ञापन की वजह से दिया है, जिसमें कांग्रेस की ओर से अपने पक्ष में लहर होने का दावा किया गया है. इस विज्ञापन पर आयोग ने नोटिस में कहा है कि इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे यह विज्ञापन मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए एक न्यूज पैकेज की तरह बनाया गया है. आयोग ने आगे कहा, "यह न केवल भ्रामक है, बल्कि इसका उद्देश्य चुनाव के नतीजे के बारे में मतदाताओं के मन में भ्रम पैदा करना है."

इसलिए मिला दूसरा नोटिस

चुनाव आयोग ने कांग्रेस को दूसरा नोटिस मतदान से पहले वोटरों को लालच देने वाले विज्ञापन को लोकर भेजा है. चुनाव आयोग ने नोटिस में कहा, "अखबारों और सोशल मीडिया पर चल रहे इस विज्ञापन में कांग्रेस अपनी "गारंटी" का लाभ उठाने के लिए मोबाइल फोन नंबर पर मिस्ड कॉल देने के लिए कह रही है. प्रथम दृष्टया यह विज्ञापन आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन लग रहा है."

बीजेपी ने यह आपत्ति जताते हुए शिकायत की थी, "कांग्रेस अभी सत्ता में है और वह जिस तरह लोगों से अपनी गारंटी और योजनाओं का लाभ लेने के लिए मिस्ड कॉल देने को कह रही है, उससे यह धारणा बनती है कि कांग्रेस को वोट देने वालों को ही इन योजनाओं और गारंटी का फायदा मिलेगा."

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: दक्षिणी राजस्थान में आसान नहीं बीजेपी और कांग्रेस की राह, BAP और BTP बिगाड़ सकती है खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'स्टूडेंट्स अकेले नहीं हैं', विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति भवन जा रहे राहुल गांधी
'स्टूडेंट्स अकेले नहीं हैं', विपक्षी नेताओं के साथ बैठक के बाद गांधी स्मृति भवन जा रहे राहुल गांधी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget