एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के चुनावी मैदान में इन धुरंधरों पर रहेगी सबकी नजर, जानिए कौन कहां से ठोक रहा है ताल

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होता जा रहा है. यहां कई सांसद और बड़े नेता चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. इसमें मौजूदा सीएम से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री तक के नाम हैं.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान है. चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. इस बार राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच काफी करीबी मुकाबला बताया जा रहा है. यही वजह है कि यहां बीजेपी ने पीएम मोदी समेत अपने सभी बड़े नेताओं को प्रचार में उतार दिया है. वहीं, कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य बड़े नेता मैदान में हैं.

सत्ता में बैठी कांग्रेस लगातार दूसरी जीत दर्ज करने का दावा कर रही है, तो वहीं बीजेपी 5 साल बाद सत्ता में वापसी की बात कह रही है. जीत-हार की तस्वीर तो तीन दिसंबर को ही साफ हो पाएगी. यहां हम आपको बता रहे हैं अलग-अलग दलों के कुछ ऐसे बड़े उम्मीदवारों के बारे में जिन पर सबकी नजर रहेगी.

1. अशोक गहलोत

कांग्रेस के दिग्गज नेता और वर्तमान सीएम अशोक गहलोत 1999 से जोधपुर के सरदारपुरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल है. इस बार इनके सामने भाजपा उम्मीदवार डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ हैं. 2018 में, गहलोत ने भाजपा के शंभू सिंह को 45,597 वोटों के अंतर से हराया था.

2. सचिन पायलट

सचिन पायलट 2018 से टोंक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इस बार इनका मुकाबला बीजेपी के अजित सिंह मेहता से है. 2018 में पायलट ने बीजेपी के यूनुस खान को 54,179 वोटों के अंतर से हराया था.

3. गोविंद सिंह डोटासरा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष डोटासरा 2008 से लक्ष्मणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से जीत रहे हैं. 2018 में डोटासरा ने भाजपा के दिनेश जोशी को 22,052 मतों के अंतर से हराया था. इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के सुभाष मेहरिया से हैं.

4. वसुंधरा राजे

बीजेपी की वरिष्ठ नेता और दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे 2003 से झालरापाटन निर्वाचन क्षेत्र से जीत रही हैं. इससे पहले वह धौलपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती थीं. इस बार राजे का मुकाबला कांग्रेस के रामलाल चौहान से है. 2018 में राजे ने कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह को 34,980 वोटों के अंतर से हराया था.

5. राजेंद्र गुढ़ा

उदयपुरवाटी से 2008 और 2018 में बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले राजेंद्स सिंह गुढ़ा 2018 के नतीजों के कुछ महीने बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे. इसके बाद वह गहलोत सरकार में मंत्री भी रहे. कुछ महीने पहले उन्हें बर्खास्त कर दिया गया. राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने विधानसभा में लाल डायरी लहराते हुए कहा था कि इसमें अशोक गहलोत के करप्शन की पूरी जानकारी है. कुछ दिन पहले वह शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए थे.

6. गोविंद राम मेघवाल

खाजूवाला सीट से दलित नेता और राजस्थान के मंत्री गोविंद राम मेघवाल फिर से चुनावी मैदान में हैं. उनके सामने बीजेपी ने डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को उतारा है.

7. हनुमान बेनीवाल

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल जाटों के गढ़ नागौर में स्थित खींवसर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें

IND vs AUS Final: दादा का बदला लेने से चूक गई रोहित की सेना, 20 साल बाद और गहरा हुआ ज़ख़्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget