एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस और BJP को सता रहा ‘हिट विकेट’ होने का डर, जानिए अंदरूनी कलह से कैसे बिगड़ सकता है दोनों का खेल

Rajasthan Election Date: राजस्थान में 25 नवंबर को 200 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. यहां फिलहाल कांग्रेस सत्ता में है और वह जीत दोहराकर राज्य की राजनीति का इतिहास बदलना चाहती है.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान की सियासत में इन दिनों अजब-गजब माहौल देखने को मिल रहा है. 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दोनों ही पूरी शिद्दत से जुटी हुई हैं. बीजेपी ने जहां इस बार जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने सात सांसदों को भी प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं कांग्रेस की मौजूदा सरकार ने वादों का पिटारा खोल दिया है. दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं.

पर इन सबके बीच सिक्के का दूसरा पहलू भी है, जो पर्दे के पीछे है और दोनों ही दलों में है. जी हां, हम बात कर रहे हैं पार्टी की अंदरूनी कलह की. इस समस्या से दोनों ही पार्टी परेशान हैं और इससे इनका खेल भी बिगड़ सकता है. हालांकि इनके वरिष्ठ नेता लगातार इस कलह को मैनेज करने में लगे हैं, लेकिन समय-समय पर यह सामने नजर आ जा रहा है. यहां समझते हैं कांग्रेस और बीजेपी में क्या है कलह औऱ कैसे ये पहुंचा सकता है नुकसान.

बीजेपी के अंदर का घमासान

बीजेपी के अंदर का यह घमासान चुनाव की तारीख के ऐलान से 1-2 महीने पहले से नजर आ रहा है. दरअसल, पार्टी ने यहां जबसे चुनावों की तैयारियां शुरू की हैं, तब से ही पार्टी की वरिष्ठ नेता और दो बार सीएम रह चुकीं वसुंधरा राजे साइडलाइन नजर आईं हैं. वह न बीजेपी के पोस्टरों में नजर आती थीं और न ही बड़ी जनसभाओं में.

यह कलह चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद और बढ़ गई. बीजेपी आलाकमान के इस बार सीएम फेस का ऐलान न करने से वसुंधरा राजे के समर्थक और नाराज हो गए. इसके बाद पूर्व सीएम राजे के खेमे के कई विधायकों के टिकट कटने से मामला और बिगड़ गया. टिकट को लेकर और वसुंधरा राजे को किनारे किए जाने को लेकर राज्य के कई इलाकों में पार्टी कार्यकर्ता विरोध करते नजर आ रहे हैं.

ऐसे पहुंच सकता है नुकसान

  • अगर पार्टी की यह आंतरिक कलह समय रहते ठीक नहीं होती है तो वसुंधरा के समर्थक वोटर और पार्टी कार्यकर्ता बीजेपी से दूरी बना सकते हैं. ऐसी स्थिति में बीजेपी के लिए जीत आसान नहीं होगी.
  • ऐसा नहीं है कि नतीजे आने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा. वसुंधरा राजे का खेमा नतीजे आने के बाद भी पार्टी की चिंता बढ़ा सकता है. अगर वसुंधरा को उचित जिम्मेदारी न मिलने की स्थिति में उनके समर्थक विधायक बागी भी हो सकते हैं.

कांग्रेस में भी कलह कम नहीं

अब बात करें कांग्रेस की तो यहां भी स्थिति बीजेपी जैसी ही है. राज्य में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की तकरार जगजाहिर है. करीब 2 साल पहले सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों ने जिस तरह बागी होकर मोर्चा खोल दिया था, उससे सरकार संकट में आ गई थी, हालांकि पार्टी आलाकमान ने चीजों को संभाल लिया, लेकिन दोनों की तकरार जारी रही और समय-समय पर दिखती रही. अब भी यह कलह कभी-कभी नजर आती है. अशोक गहलोत जहां सीएम की कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते तो वहीं सचिन पायलट के समर्थक अब उन्हें सीएम देखना चाहते हैं. इसके अलावा टिकट कटने से भी कई नेता नाराज हैं और लगातार पार्टी के खिलाफ विरोध कर रहे हैं.

इस तरह हो सकता है नुकसान

  • पार्टी में अगर फिर से सीएम की कुर्सी को लेकर सचिन पायलट और अशोक गहलोत आमने-सामने होंगे तो इस बार फिर से दोनों खेमे के विधायक एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं. यह स्थिति पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है.
  • कांग्रेस के लिए भी जीत के बाद भी चीजों को मैनेज करने की चुनौती रहेगी. नतीजे आने के बाद भी अगर पायलट और गहलोत खेमे के विधायक आपसे में लड़ते नजर आए तो यहां मध्य प्रदेश जैसी स्थिति भी नजर आ सकती है, जहां 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने समर्थक विधायकों के साथ मोर्चा खोलते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था.
  • टिकट कटने से नाराज नेता जो अभी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं औऱ निर्दलीय लड़ने या दूसरे दल में जाकर चुनाव में उतरने की बात कह रहे हैं, ये लोग भी पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

घर पर थे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, तभी घुस आया एक संदिग्ध विमान, फाइटर प्लेन को संभालना पड़ा मोर्चा, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन के 5 ब्रह्मास्त्र! रूस के वो हथियार जिनसे कांपती है दुनिया, किसी भी देश को नहीं किए एक्सपोर्ट
पुतिन के ब्रह्मास्त्र! रूस के वो हथियार जिनसे कांपती है दुनिया, किसी देश को नहीं किए एक्सपोर्ट
पटना कोचिंग फायरिंग विवाद में खान सर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अवैध हथियार से चली थी गोली?
पटना कोचिंग फायरिंग विवाद में खान सर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अवैध हथियार से चली थी गोली?
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के 5 ब्रह्मास्त्र! रूस के वो हथियार जिनसे कांपती है दुनिया, किसी भी देश को नहीं किए एक्सपोर्ट
पुतिन के ब्रह्मास्त्र! रूस के वो हथियार जिनसे कांपती है दुनिया, किसी देश को नहीं किए एक्सपोर्ट
पटना कोचिंग फायरिंग विवाद में खान सर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अवैध हथियार से चली थी गोली?
पटना कोचिंग फायरिंग विवाद में खान सर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अवैध हथियार से चली थी गोली?
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
'जब करनी होगी, बता दूंगा', जैस्मिन संग शादी के सवालों से परेशान हुए अली गोनी, बोले- लोग पीछे पड़े हैं
'जब करनी होगी, बता दूंगा', जैस्मिन संग शादी के सवालों से परेशान हुए अली गोनी, बोले- लोग पीछे पड़े हैं
कट्टरपंथियों के आगे झुकी शहबाज सरकार, पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल Geo News पर लगाया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला
कट्टरपंथियों के आगे झुकी शहबाज सरकार, पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल Geo News पर लगाया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला
Gold Jewellery Cleaning: सुनार भी रह जाएगा दंग! घर की इस 1 सस्ती चीज से 1 मिनट में नए जैसे चमक उठेंगे सोने के गहने
सुनार भी रह जाएगा दंग! घर की इस 1 सस्ती चीज से 1 मिनट में नए जैसे चमक उठेंगे सोने के गहने
दुनिया में सबसे ज्यादा अंडे देती है ये मुर्गी, जानें कितनी है कीमत?
दुनिया में सबसे ज्यादा अंडे देती है ये मुर्गी, जानें कितनी है कीमत?
Embed widget