एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की सियासत में क्या कांग्रेस और बीजेपी का खेल बिगाड़ेगी आप? स्टार प्रचारकों की लिस्ट के बाद जारी की प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट

Rajasthan Election 2023 Date: राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. हालांकि बीएसपी, आरएलपी और आप कई सीटों पर चौंका सकती है.

Rajasthan Election 2023 News:  राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची भी जारी कर दी है. आप ने सोमवार (6 नवंबर) को जारी इस सूची में दो उम्मीदवारों की घोषणा की है. बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी पहली सूची में 23, दूसरी सूची में 21, तीसरी सूची में 16 और चौथी सूची में 26 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. अब तक आम आदमी पार्टी राजस्थान के लिए कुल 88 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है.

आप ने दोनों प्रत्याशियों की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अपने हैंडल के जरिये की. इस पोस्ट में एक लेटर भी अटैच है जिसमें दोनों उम्मीदवारों के नाम हैं. पार्टी ने करणपुर विधानसभा सीट से प्रिथिपाल सिंह और हवा महल से पप्पू कुरैशी को मैदान में उतारा है.

200 विधानसभा सीट पर लड़ने की तैयारी

आम आदमी पार्टी दिल्ली से बाहर निकलकर, पंजाब, गोवा और गुजरात के बाद अब राजस्थान विधानसभा में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को तमाम कोशिश कर रही है. पार्टी यहां की सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. जल्द ही सभी सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा करने की उम्मीद है.

पिछले दिनों जारी हुई स्टार प्रचारकों की सूची

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संगठन महासचिव संदीप पाठक का नाम है. खास बात ये कि स्टार प्रचारकों की सूची में तीसरे और पांचवे नंबर पर मनीष सिसोदिया और संजय सिंह का भी नाम है, जो अभी कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं. दिल्ली और पंजाब के मंत्रियों के अलावा, आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा और कई विधायकों को भी आप ने राजस्थान के लिए स्टार प्रचारक बनाया है.

ये भी पढ़ें

RLP Candidate List: RLP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की दो लिस्ट, राजस्थान के रण में अब तक उतारे 73 प्रत्याशी

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget