एक्सप्लोरर

राजस्थान: सचिन पायलट की उम्मीदवारी से टोंक सीट चर्चा में, पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर थी कांग्रेस

मुस्लिम बहुल इस सीट पर 2013 के पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा था.

जयपुर: राजस्थान की टोंक विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की उम्मीदवारी से इस सीट पर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है. मुस्लिम बहुल इस सीट पर 2013 के पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहा था.

पायलट ने उम्मीदवारी की घोषणा के बाद शुक्रवार को कहा, 'निश्चित रूप से जीतेंगे.' उन्होंने कहा कि टोंक व सवाई माधोपुर से पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग थी कि वह उनके इलाके में चुनाव लड़ें. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके यहां से चुनाव लड़ने से समूचे पूर्वी राजस्थान में सकारात्मक संकेत जाएगा. टोंक जिले की सीमा जयपुर के साथ-साथ अजमेर (आठ विधानसभा सीट), दौसा (पांच विधानसभा सीट), भीलवाड़ा (सात सीट) व बूंदी (तीन सीट) जिले से लगती है.

सचिन पायलट ने कहा, ''पार्टी कार्यकर्ताओं ने न केवल इस क्षेत्र बल्कि पूरे राज्य में कड़ी मेहनत की है जो चुनाव परिणाम से स्पष्ट हो जाएगा. न केवल टोंक बल्कि पार्टी राज्य की ज्यादातर सीटों पर जीतने जा रही है.'' उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अपनी 152 प्रत्याशियों की पहली सूची गुरुवार देर रात जारी की. इसमें पायलट के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम भी शामिल है. सभी अटकलों को विराम लगाते हुए इसमें पायलट को टोंक सीट से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई.

टोंक सीट से विधायक अजीत सिंह मेहता ने अपनी सीट बरकरार रखने का विश्वास जताते हुए कहा, ''कार्यकर्ताओं में उत्साह है और (पायलट की उम्मीदवारी की घोषणा से) मुकाबला रोचक रहेगा. मुझे कोई डर नहीं.'' उन्होंने कहा कि पायलट के साथ टक्कर में मुख्य मुद्दा तो 'स्थानीय व बाहरी प्रत्याशी' का ही होगा क्योंकि पायलट तो बाहरी हैं.

जहां तक 2013 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों की बात की जाए तो टोंक विधानसभा मुस्लिम बहुल सीट है. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अजीत सिंह ने 30,343 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी. इसमें निर्दलीय सऊद सइदी दूसरे व कांग्रेस की जकिया तीसरे स्थान पर रहे. मतप्रतिशत के हिसाब से अजीत सिंह को 46.96% वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार जकिया को 15.21 फीसदी और निर्दलीय सऊद सइदी को 25.64 फीसदी वोट मिले थे.

राजस्थान: कांग्रेस की पहली लिस्ट में नौ मुस्लिम उम्मीदवार, बीजेपी ने अभी तक नहीं दिया टिकट

बीजेपी की ओर से नामांकन दाखिल कर चुके अजीत सिंह अपने कार्यकाल के दौरान विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए लगभग 2000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर जोर देते हैं. उनके अनुसार मतदाता अवैध बूचड़खानों को बंद करवाने, नये जीएसएस बनवाने, पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन बिछवाने में उनके प्रयासों को याद रखेंगे इसका उन्हें भरोसा है. उल्लेखनीय है कि गुर्जरों के आराध्यदेव देवनारायण मंदिर (जोधपुरिया) टोंक में ही है और पायलट का वहां आना जाना रहा है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget