एक्सप्लोरर

राजस्थान: अलवर में बेरोजगारी से परेशान चार दोस्तों ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड, बना चुनावी मुद्दा

घटना मंगलवार शाम की है जब चार युवा दोस्तों ने एक साथ चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना में एक अन्य घायल युवक गुरुवार की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई.

जयपुर: राजस्थान के अलवर में कथित तौर पर बेरोजगारी से परेशान चार दोस्तों ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. चुनावी माहौल में इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी व केंद्र की एनडीए सरकार को आड़े हाथ लिया है. राज्य में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी रविवार को अलवर शहर में चुनावी सभा करने वाले हैं.

घटना मंगलवार शाम की है जब चार युवा दोस्तों ने एक साथ चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना में एक अन्य घायल युवक गुरुवार की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बेरोजगारी के कारण तीनों अवसाद में थे.

उन्होंने बताया कि छह युवकों का समूह मंगलवार शाम रेल की पटरियों के पास खड़ा था. समूह में से चार युवक चलती ट्रेन के आगे कूद गये जिनमें से मनोज (24), सत्यनारायण मीणा (22) और ऋतुराज मीणा की मौत हो गई वहीं घायल अभिषेक मीणा (22) की जयपुर में उपचार के दौरान गुरूवार को मौत हो गयी.

पुलिस अधिकारी के अनुसार बाकी दो दोस्तों राहुल और संतोष ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. अलवर के पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के बारे में कई तरह के तथ्य सामने आ रहे हैं. हम मामले की जांच कर रहे हैं. जांच पूरी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक बेरोजगारी के चलते अवसाद में थे.

मनोज और सत्यनारायण स्नातक थे और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. जबकि ऋतुराज बी ए प्रथम वर्ष का छात्र था. घायल युवक को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी गुरूवार को मौत हो गई. वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने गुरुवार को जयपुर में इस घटना का जिक्र किया और आरोप लगाया कि 'देश का यह हाल बीजेपी व एनडीए की सरकार ने बनाया है.'

राजस्थान: JNU में कंडोम की संख्या बताने वाले MLA ज्ञानदेव आहूजा को बीजेपी ने बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष

मनीष तिवारी ने पांच साल में दस करोड़ युवाओं को नौकरी देने के बीजेपी के चुनावी वादे पर तंज कसा और कहा कि वास्तविकता में रोजगार के सवा आठ लाख अवसर भी मुश्किल से पैदा हो पाए हैं. उल्लेखनीय है विधानसभा चुनावों में प्रचार के तहत प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अलवर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. इस जिले में कुल 11 विधानसभा क्षेत्र आते हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget